हत्था जोड़ी | Hatha Jodi Asali Nakli Ki Pahchan | Hathajodi Vashikaran


हत्थाजोड़ी का प्रयोग | हत्था जोड़ी से वशीकरण | हत्था जोड़ी की असली और नकली की पहचान

हत्थाजोड़ी का प्रयोग | हत्था जोड़ी से वशीकरण | हत्था जोड़ी की असली और नकली की पहचान

इस पोस्ट में दी गयी जानकारी - हत्था जोड़ी का फल, असली हत्था जोड़ी की पहचान, हत्था जोड़ी पौधे की पहचान , हत्था जोड़ी की कीमत, हत्था जोड़ी तंत्र, हत्था जोड़ी का पौधा कैसा होता है, हत्था जोड़ी का पौधा कहाँ मिलता है?

हत्था जोड़ी का प्रयोग कैसे करते है ?

किसी शुभ मुहूर्त दीपावली या रवि पुष्य योग में रविवार के दिन हत्थाजोडी को शुद्ध जल से स्नान कराकर लाल वस्त्र पर रख दें। अब कटोरी या प्याली में तेल इस प्रकार भरें कि हत्थाजोड़ी उसमें पूरी डूब जाए। अब हत्था जोड़ी को गोपनीय रूप से जहां किसी की नजर न जाए, एकान्त में 13 से 21 दिनों तक रख दें, तत्पश्चात सिंदूर, लाल चन्दन अक्षत व धूप से सामर्थ्यानुसार इसकी पूजा करके 21 माला एकाग्र ध्यान से निम्न मंत्रों का जप करें।


मंत्र इस प्रकार हैं-
1. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
2. ॐ नमो चामुण्डायै अमुकं मे वशं कुरु कुरु स्वाहा।

हत्था जोड़ी से वशीकरण

हत्था जोड़ी वशीकरण प्रयोग से अभिमंत्रित करने के लिए दूसरे मंत्र का 11 हजार बार जाप करके 1100 मंत्रों की खीर की आहुति देकर मीठे फलों का नैवेद्य चढ़ाएं तथा गुरु की आज्ञा लेकर ही प्रयोग करें।


हत्था जोड़ी धन और व्यापर बढ़ाने के लिए


हत्थाजोड़ी को इन दोनों के अलावा एक तीसरे मंत्र से भी अभिमंत्रित किया जाता है। ‘ॐ किलि किलि स्वाहा' तथा इसे गायत्री मंत्र से भी अभिमंत्रित करके प्रयोग किया जाता है। जहां भी यह स्थापित की जाती है, वहां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।


हत्था जोड़ी की असली और नकली की पहचान कैसे करें ?
सबसे पहले ये जान लीजिये की हत्था जोड़ी एक दुर्लभ वनस्पति है जो की सामान्यता बाजार में नहीं मिलती है इसलिए ये मान कर चलिए की बाजार में लालची लोग नकली बना कर ही बेच रहे है।

हत्था जोड़ी अधिकतर मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

हत्थाजोड़ी में दो जड़ आपस में जुडी होती है जिसमे से एक को स्त्री का रूप और दूसरी को पुरुष का रूप माना जाता है।

हत्था जोड़ी के सिरे पर मनुष्य के पंजे सी आकृति बनी हुई दिखाई देती है।

ज्यादातर हत्था जोड़ी में दो उंगलिया होती है तथा दोनों की मुट्ठी बंधी होती है लेकिन कभी कभी दो से तीन या पांच उंगलिया वाली जड़ भी पाई जाती है। आकर में यह एक से तीन उंगल की लम्बाई तक पाई जाती है।

हत्था जोड़ी की टेस्टिंग या असली नकली का पता करने का तरीका ये है की इसको तेल में रखने पर ये पूरा तेल रात भर में पी जाती है या सोख लेती है।

बाजार और ऑनलाइन तांत्रिक लोग नकली हत्था जोड़ी ही बेचते है और वो आपको टेस्टिंग नहीं करवाते है या फिर ऐसा करते है की टेस्टिंग के वक्त असली बता देते है और देते वक्त नकली पकड़ा देते है।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जरूर शेयर कीजियेगा।


नितिन कुमार पामिस्ट