नारियल के चमत्कार | Nariyal Ke Chamatkaar




nariyal ke totke

नारियल के चमत्कार | Nariyal Ke Chamatkaar


पहला उपाय  

यदि आपको मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो रहा है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो यहां शास्त्रों के अनुसार बताया गया एक चमत्कारी उपाय बताया जा रहा है। यह उपाय नारियल से संबंधित है एवं बहुत सरल और कारगर है। इस उपाय का पूरी विधि है और सही विधि से ही यह उपाय किया जाना चाहिए। इस उपाय से पैसों से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण हो जाएगा-

ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति यदि विपरित हो तो धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि उचित ज्योतिषीय उपचार द्वारा ग्रह बाधा को दूर किया जाए तो संभवत: इस प्रकार की परेशानियों में कमी आती है। धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक सटिक उपाय बताया गया है। यह उपाय प्रति शुक्रवार को किया जाना चाहिए।


प्रति शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पूर्णत: पवित्र हो जाएं। इसके बाद श्रीगणेश और धन की देवी महालक्ष्मी की आराधना करें, पूजन करें। 

शुक्रवार को महालक्ष्मी के पूजन में एक नारियल रखें और पूजा के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें।

रात के समय तिजोरी से रखें इस नारियल को निकाल कर किसी भी श्रीगणेश के मंदिर में अर्पित कर दें। साथ ही श्रीगणेश से निर्धनता दूर करने की प्रार्थना करें।

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कुछ ही समय में सकारात्मक फल प्राप्त होने लगते हैं।


दूसरा उपाय 

नारियल पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस नारियल का उपयोग तंत्र शास्त्र के उपायों में किया जाता है।  नारियल के प्रयोग से धन-संपत्ति प्राप्त होती है।

महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 5 नारियल घर लेकर आएं और उन्हें पूजन के लिए स्थापित करें। इन पांचों नारियल पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार यहां दिए गए मंत्र का जप करें। मंत्र- ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं

तीसरा उपाय 

शनिदेव की शुभ दृष्टि प्राप्त करने के लिए किसी भी शनिवार से यह उपाय शुरू करें। इस उपाय के अनुसार आपको लगातार सात शनिवार तक बिना विलंब एक-एक नारियल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना है। साथ ही नारियल प्रवाहित करते समय ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जप करें।

लगातार सात शनिवार इस प्रकार करने से समस्याओं का प्रभाव कम हो जाएगा और हनुमानजी के साथ ही शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी।

चौथा उपाय 

जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प योग है या राहु-केतु अशुभ फल देने वाले हैं, उन्हें सूखा नारियल, कंबल का दान करना चाहिए। यह उपाय समय-समय पर करने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।


पाँचवा उपाय 

किस्मत चमकाने के लिए समय-समय पर किसी पवित्र नदी में 1 नारियल प्रवाहित करें।
नारियल प्रवाहित करने से पहले अपने नाम और गौत्र का उच्चारण करना चाहिए।
इसके बाद अपने इष्टदेव से प्रार्थना करें कि आपकी परेशानियां दूर करें और नारियल नदी में बहा दें। इसके बाद पीछे पलटकर ना देखें और अपने घर लौट आएं।

अगर नारियल को घर की छत्त की पारिकर्मा करवा कर उसको यदि नदी में बहा दिया जाए तो ऐसे में घर के सभी वस्तु दोष समाप्त हो जाते है । घर बुरी नजर से सुरक्षित रहता है । 

नारियल को देवताओ का फल माना गया है इसलिए नारियल को सभी शुभ कार्य में सबसे पहले प्रयोग में लाया जाता है और नारियल पर रोली से स्वस्तिक बनाया जाता है और फिर मंदिर में चढ़ाया जाता है । 

related post


लाल किताब के चमत्कारी टोने टोटके | Lal Kitab Ke Totke
Lal Kitab ke totke sab se jyada prabhavshali mane gaye hai jin se vykti ki sabhi samasya ka nidan ho jata hai.