धन लाभ के 100 टोटके | Dhan Labh Ke 100 Totke


इस पोस्ट को शेयर जरूर करें आपको सिर्फ 2 मिनट लगेंगे  :)

धन प्राप्ति के लिए करे ये उपाय कभी नहीं रहेगी धन की कमी


dhan-prapti-ke-lie-kare-ye-upay-kabhi-nahi-rhege-dhan-ki-kami

धन हर किसी के जीवन व्यापन  करने के लिए सबसे जरुरी साधन होता है और हर कोई धन कमाता भी है, पर सिर्फ अपनी दैनिक जरूरते पूरी करने के लिए अगर उन दैनकी जरूरते के अलावा अगर आप कुछ और सपने पुरे करना चाहते  है तो आपको  और कमाने की आवशयकता होती है जो की इतना आसान नहीं है क्युकी आज के दौर में अपनी जरूरते पूरी करने के लिए कामना ही मुश्किल है तो उन सब के साथ एक्स्ट्रा जरूरते पूरी करना थोड़ा मुशिकल है. पर आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आपके उसी आसान से नौकरी में  आपको और ज्यादा  धनवान बना सकते है, और अगर आप इन्हे अपने डेली के नियम में ले आये तो आपको कभी धन की कमी नहीं  होगी।
धन प्राप्त करने के लिए उपाय:
1.गुरूवार के दिन का स्वामी देव गुरू बृहस्पति को माना गया है। गुरू धर्म और धन के स्वामी ग्रह हैं। धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए हर गुरूवार के दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री दान करें।
2.अपनी आदत में इस बात को शामिल करें कि जब भी कहीं से घर वापस लौटकर आएं तो कुछ भी साथ में लेकर जरुर आएं। खाली हाथ घर बिल्कुल भी नहीं आएं।
3.धन लक्ष्मी की वृद्घि के लिए सोमवार या फिर शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें। सफेद वस्तु दूध, चीनी, सफेद वस्त्र कुछ भी हो सकता है।
4.काली हल्दी को नकारात्मक शक्तियों को दूर करने वाला माना गया है। किसी भी दिन एक काली हल्दी लाकर पूजा स्थान में रखें। नियमित इसे धूप दीप दिखाएं। जब भी कभी धन संबंधी काम से कहीं जाएं तो इसके दर्शन करलें।
5.हर दिन काम पर जाते से कुछ धन कहीं छुपा कर रख दें। जब शाम को घर लौटें तो इस धन को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। शनिवार के दिन किसी सफाइकर्मी को दान देने से भी आर्थिक बाधाएं दूर होती है।
6.शीघ्र धन प्राप्ति के लिए
“ॐ नमः कर घोर-रुपिणि स्वाहा”
विधिः उक्त मन्त्र का जप प्रातः ११ माला नित्य पूजन स्थान पर करे।
7.शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और सवा सौ ग्राम ही मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर माँ लक्ष्मी से अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हुए उनसे अपने घर में स्थायी रूप से रहने की प्रार्थना करते हुए उसे नदी की बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें , धीरे धीरे आर्थिक पक्ष मजबूत होता जायेगा ।
8.घर के पूजा स्थल और तिजोरी में सदैव लाल कपडा बिछा कर रखें और संध्या में आपकी पत्नी या घर की कोई भी स्त्री नियम पूर्वक वहां पर ३ अगरबत्ती जला कर अवश्य ही पूजा करें ।
9.घर में तुलसी का पौधा लगाकर वहां पर संध्या के समय रोजाना घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी उस घर से कभी भी नहीं जाती है ।
10.काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी।

रावण संहिता के उपाय
रावण को जहां एक तरफ एक दुराचारी और अत्याचारी माना गया है वही दूसरी ओर यह रावण एक तांत्रिक भी था। इसी महाज्ञानी और प्राकंड पंड़ित रावण कोकई प्रकार के रहस्य आते थे वह एक प्राकंड टोना तांत्रिक भी था। जो हर समस्या का हल इसी तांत्रिक क्रिया से करता था। रावण के उपाय कार्तिक माह केदिनों में बहुत काम करते हैं। यदि इंसान अपने जीवन में धन की समस्या से परेशान है तो रावण के बताए गए इन उपायों को जरूर करें।  आपको धन लाभ पूराहोगा। ये अचूक उपाय रावण ने अपनी पुस्तक रावण संहिता में लिखे हुए हैं।
11) बेल का पौधा 
 यदि इंसान आक और बिल्व पेड़ का पौधा एक साथ लगाता है तो उसे अथार धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। यह काम आपको कर्तिक अमावस्य के दिन करनाहै।
12) चावल और दूध चढ़ाना
रावण संहिता के अनुसार नियमित सदा शिव को बेलपत्र कच्चा दूध और चावल चढ़ाने वाला इंसान कभी भी गरीब नहीं हो सकता है।
13) दीया जलाना
कार्तिक माह में जो इंसान बेल के पेड़ पर पानी चढ़ाने के साथ शाम के समय में दीया जलाता है उसको घर हमेशा पैसों से भरा रहता है।
14) श्री सुक्त का पाठ
बेल पत्र के पेड़ के नीच बैठकर श्री सुक्त का पाठ करने से पैसों की कमी दूर होती है।
15) लक्ष्मी हवन करना
कर्तिक माह में बेल के पेड़ के नीचे बैठकर लक्ष्मी जी का हवन करने से धर में अपार धन लक्ष्मी आती है।
16) जल चढ़ाना
तांबे के लोटे में बेल पत्र डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है।
जो भी इंसान धन की कमी से परेशान हो या फिर उसे आर्थिक नुकसान हो रहा है तो वह एक बार रावण द्वारा बताए गए इन तंत्र के उपायों को जरूर करें।आपको जरूर फायदा होगा। आपके आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगें। और घर में खुशहाली आने लगेगी।

अमीर बनने के उपाय – कपूर के टोटके

जिस तहर से कपूर का उपयोग घर में पूजा पाठ के लिए होता है ठीक उसी तरह से कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है। कपूर का इस्तेमाल घरों में पूजा के लिए होता है और ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल आरती के समय किया जाता है। इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है। कपूर आपकी सेहत के लिए भी
लाभदयक है साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।
कपूर के ये उपाय बनाएंगे मालामाल

17) धनवान बनने के लिए
यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें।
रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।
18) किस्मत चमकाने के लिए
जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।
19) दुर्घटना से बचाव के लिए टोटका
दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही जरूरी है। आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है।
20) वास्तुदोष दूर करने का टोटका
आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इससे
वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।
21) सुख शांति के लिए कपूर का वैदिक टोटका
यदि आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है।
22) विवाह ना हो रहा हो तो
समय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।
यदि इंसान विश्वास से इन उपायों को करता है तो उसे इनका फायदा जरूर होता है। दुनिया समस्याओं से पहले से ही घिरी हुई थी और आज भी एैसा ही है। इसलिए प्राचीन ग्रंथों में इंसान की समस्याओं का निवारण करने के लिए मुनियों ने अनके उपाय बताए जिससे मानव का भला हो सके। वैदिक वाटिका आप तक हर एैसी जानकारी पहुंचाती रहेगी जिससे आपको फायदा मिलेगा।

गरीबी दूर करने के वास्तु उपाय – इस दिशा में पैर कर के न सोएं


दोस्तों कई बार हमारी कुछ गलत आदतें हमें कई तरह की समस्याओं में डाल सकती हैं। यदि हमें इनके बारे में पहले से पता हो तो हम आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। वास्तु के अनुसार यदि आप जीवन में चाहते हैं अपार धन और सुख शांति तो कुछ उपायों को करें। इन उपायों को करने से कभी दरिद्रता और गरीबी नहीं आती है।
23) घड़ी
वास्तु में घड़ी का भी बहुत महत्व है। तकिये या सिर के नीचे या बेड के सामने व पीछे घड़ी रखकर नहीं सोना चाहते हैं। इससे इंसान का दिमाग नकारात्मक सोचता है और उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं टिकती है।
24) बेड़
आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसपर बहुत ही साधारण रंग की चादर और तकिया हो। अत्याधिक गहरे व चमकीले रंग वाली चादर व तकिये के कवर से भी लक्ष्मी नहंी टिकती है।
बेड़ के बीच में पंखा या लैंप या फिर किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं होना चाहिए। इससे इंसान के घर पर गरीबी रहती है।
लंबी उम्र और पैसों की कमी दूर करने के लिए आप हमेशा अपने पैर पश्चिम दिशा और सिर दक्षिण दिशा में करके सोना चाहिए।
25) पूर्वजों की फोटों 
जिस कमरे में आप सोते हैं वहां पर मंदिर ना हो और ना ही बेडरूम में पूर्वजों की फोटों भी नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
अपने बेडरूम में हिंसक जानवरों, युद्ध की तस्वीरें भी नहीं लगाएं। इसकी जगह आप कुछ सुंदर व मोहक तस्वीरें लगाएं।
वास्तु के अनुसार बेडरूम में हल्के रंग का गुलाबी प्रकाश होना चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं रहती है साथ ही पति पत्नी में आपस में प्रेम बना रहता है।

पर्स में क्या ना रखें क्योंकि इससे हो सकता है पैसों का नुकसान


यदि आप चाहते हैं कि आपके पास कभी धन की कमी ना रहें। हमेशा आपका पर्स पैसों से भरा रहे। तो अपने पर्स कुछ चीजों को हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब इंसान पर लक्ष्मी जी की कृपा होती हैतब पर्स में पैसा आता है और टिका भी रहता है। लेकिन कई बार आप कुछ गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से आपको धन लाभ नहीं हो पाता है और पर्स में पैसा भी नहीं टिकता है। आइये जानते हैं किन चीजों को पर्स में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
क्या चीजें ना रखें पर्स में

26) पुराने बिल व पुराना कागच
अक्सर हम लोग पर्स में पुराने बिल या कागचों को भी पर्स में रख लेते हैं। जो वास्तु के अुनसार राहु की दशा को बढ़ाता है। पर्स में केवल पैसे ही रखने चाहिए। फालतू और फटे हुए कागचों को तुंरत पर्स से हटा दें। नहीं तो आर्थिक नुकसान होता रहेगा।
27) फटा हुआ पर्स
वास्तु के अनुसार फटा हुआ पर्स कभी नहीं रखना चाहिए। यदि आपका पर्स थोड़ा सा भी फट गया हो तो उसे तुरंत बदल दें। क्योंकि फटा हुआ पर्स आर्थिक नुकसान कराता है। जिससे पर्स में पैसा भी नहीं टिकता है।
28) खाने की चीजें
कभी भी अपने पर्स में खाने वाली चीजों को ना रखें। जैसे गुटखा के रैपर आदि भी। इससे पर्स में धन नहीं टिकता है।
29) किसी भी प्रकार की दवा
वास्तु के अनुसार इंसान को कभी भी अपने पर्स में दवा भी नहीं रखनी चाहिए। एैसा करने से नकारात्मक उर्जा आती है। और धन केवल दवाओं में ही खर्च होता रहता है।
30) लोहे की चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान को पर्स में लोहे से बनी चीजें जैसे ब्लेड या चाकू आदि भी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक दोष बढ़ता है। आप इनकी जगह चांदी व तांबे की चीजें रख सकते हैं।
यदि आप इन वास्तु उपायों को अपनाते हैं तो आपके पर्स में जरूर धन टिकेगा। और आपके घर में सुख शांति और आर्थिक संपन्न्ता भी आएगी।

पैसों की कमी दूर करने के लिए वास्तु टिप्स

धन पर कभी भी किसी एक इंसान का अधिकार नहीं होता है। आप सब का भी उतना ही अधिकार है जितना कि एक अमीर इंसान का होता है। कई बार कुछ समस्याओं या जानकारी ना होने के चलते हमारे हाथ में धन नही आता है। प्राचीन शास्त्रों में इंसान को धनवान बनाने के कई सारे उपायों के बारे में बताया गया है। जिन्हें विश्वास के साथ अपनाकर कोई भी इंसान अमीर बन सकता है। वैदिक वाटिका आपको इन्हीं उपायों को बता रही है।
पैसों की कमी दूर करने के लिए वास्तु टिप्स

हनुमान जी का पंचस्वरूप
यदि आप अपने आप को धनवान बनाना चाहते हैं तो अपने घर की दक्षिण.पश्चिम दिशा की तरफ हनुमान जी की पंचमुखी वाली तस्वीर या मूर्ति लगाएं। और नियमित उनकी पूजा करें।
31) धन लक्ष्मी-कुबेर की मूर्ति
धन लक्ष्मी.कुबेर की मूर्ति या तस्वीर को ंअपने घर के मुख्य दरवाजे यानि मेन गेट पर लगा दें। इसके अलावा आप स्वास्तिक चिन्ह का चित्र भी अपने मुख्य गेट पर लगा सकते हैं। इस अचूक उपाय से आपको पैसों की कभी कमी नहीं रहेगी।
32) वास्तु देवता की तस्वीर या मूर्ति
घर में कभी पैसों की कमी नहीं रहेगी और सभी तरह के वास्तु दोष भी खत्म हो जाएगें। यदि आप अपने घर में वास्तु देव की तस्वीर या मूर्ति को लगाते हैं।
33) पिरामिड
पिरामिड आपकी आर्थिक तंगी को दूर तो करता ही है साथ ही साथ वास्तु दोष को भी समाप्त करता है। आप पिरामिड को घर पर उस जगह पर लगाएं जहां पर घर के लोग ज्यादा समय बिताते हैं।
34) मछली या कछुआ धातु से बना हुआ
घर की जटिल समस्याओं को दूर करने के अलावा आपको धनवान बनाता है घर में रखा धातु की मछली या धातु से बना कछुआ।
35) सुराही पानी से भरी हुई
आप अपने घर की उत्तर दिशा की ओर पानी की भरी हुई सुराही को रखें। इस उपाय से आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होगी।
ध्यान रहे सुराही कभी खाली ना रहें। समय समय पर उसपर पानी भरते रहें।

होली के दिन करे लक्ष्मी प्राप्ति के ५ सरल, असरदार उपाय और टोटके !

आज होली का उत्सव है।  वास्तु शास्त्र में होली का उत्सव बहुत खास माना गया है।  होली के पावन पर्व पर माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत से ऐसे सरल उपाय किये जाते है जिससे घर में धन उन्नति होती है। और आपका जीवन सुख सम्पदा से भर जाता है। आज हम आपको होली के दिन कीजिये जाने वाले ५ सरल सरल उपाय बता रहे है जिससे आप लाभ ले सकते है।  इससे आपकी आर्थिक समस्य सभी दूर हो जाएगी।
होली के खास ५ उपाय  –

पहला उपाय

36) सर्वप्रथम आपको शाम को माँ लक्ष्मी की तस्वीर लेनी है उसके सामने आपको नौ बत्तियों का घी का दीपक जलाना है।  या तो अलग अलग देसी घी के नौ दीपक जल सकते है।  उससे आपको बहुत अच्छा धन लाभ होगा।  यह धन लाभ प्राप्ति का बहुत आसान सा प्रयोग या उपाय है।

दूसरा उपाय

37) आपको करना यह है की आज की शाम एक नारियल ले आईये।  नारियल पानी का होना चाहिए और जटा वाला नारियल चाहिए।  उसपर सिंदूर, मौली और अक्षद अर्पित करके नारियल का पूजन कर ले। और उसके बाद उस नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा याये इससे आप को धन लाभ होगा साथ ही आप पर जो कर्ज की स्थिति है या भविष्य में आने वाली कर्ज की स्थिति है उससे आप मुक्त हो जायेंगे।

तीसरा उपाय

38) होली की संध्या को आपको करना यह है की पीपल के वृक्ष के जड़ में आप एक सर्सो का तेल दीपक जलाये।  फिर आप घर वापिस आये और ध्यम में रखे की घर वापिस आते समय आप पीछे मुह कर ना देखे।  आप अपने घर जब प्रवेश करे तो हाथ पैर धो के प्रवेश करे।  इससे बहुत अच्छा धन लाभ होता है।

चौथा उपाय

39) आज के दिन के समय भी यह कर सकते की पीपल के रुक्ष पर अर्पित करे और अपनी सफलता के लिए आप मनोकामना करे।  और घर से बाहर सुध केसर से स्वस्तिक बनाये उसपर पीले फूल और अक्षदा अर्पण करे।  घर से बहार निकलते समय सबसे पहले आप दाहिना पाँव बाहर निकाले। तो आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

पांचवा उपाय

40) आज के ही समय में प्राता: काल में मिटटी की दो हंडिया या पात्र ले आये। एक हांड़ी में सव्वा किलो साबुत मूंग की दाल  भर दीजिये और दूसरे हांड़ी में सव्वा किलो नमक भर दीजिये।  और यह दोनों हांड़ी को ऐसी जगह पर रख दे जहा कोई व्यक्ति उन्हें देख ना पाये। और यह प्रयोग करते समय आपको कोई व्यक्ति तोके ना।  यह प्रयोग बुधवार को करना होता है और आज बुधवार है और होली का पवन पर्व भी है।  यह बहुत अच्छी स्थिति है। इस प्रयोग को करने के बाद उन पत्रो को वह छोड़ दे।   जब तक यह हंडिया या पात्र घर में बना रहेगा तब तक आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन प्राप्ति होगी। और आपके घर जो नकारात्म ऊर्जा है वह दूर होती रहेगी।  और अगले वर्ष इस पात्र को विसर्जित कर दे और थी इसी तरह प्रयोग दुबारा करे।

नवरात्रि के आखिरी दिन करें ये टोटके, बदल जाएगी आपकी किस्मत

नवरात्रि के 9 दिन जहां हम प्रतिदिन अलग-अलग देवियों की पूजा करते हैं, वहीं कई जगहों पर टोटका करने का भी प्रचलन हैं। ऐसे टोटके लोग इसलिए करते हैं, क्योंकि घर-परिवार या किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात मिल सके। नवरात्रि में आध्यात्मिक शक्तियों को प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। ठीक उसी प्रकार जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए लोगों में टोटके कराने की भी मान्यताएं हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में यदि टोटके किए जाए तो समस्या जल्द से जल्द खत्म हो जाती हैं। आइए आज हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के आखिरी दिनों में किए जाने वाले ऐसे टोटको के बारे में, जिससे आपकी भी समस्या का समाधान मिल सकता है।
41) धनलाभ के लिए
नवरात्रि के आखिरी दिन अष्टमी या नवमी को आप किसी एक खाली या शांत कमरे में उत्तर की दिशा की ओर अपना मुंह करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जलाएं और ये साधनाकाल तक जलते रहने चाहिए। इन 9 दीपकों के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाकर उस पर एक श्रीयंत्र रख लें। इस श्रीयंत्र का कुंकुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें। इस पूरी क्रिया के बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसका पूजन करें। अब इस श्रीयंत्र को अपने घर के पूजा स्थल में स्थापित कर दें तथा शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको जल्दी ही अचानक धन लाभ होगा।
42) जॉब के लिए 
नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर उस पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। अब अपने ठीक सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 मनकों वाली स्फटिक की माला रख दें तथा इस पर केसर व इत्र छिड़क कर माला का पूजन करें। माला को धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर ‘ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा’ मंत्र का 31 बार जाप करें। इस प्रकार लगातार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। इसके बाद आपको जब भी किसी इंटरव्यू में जाना हो या किसी से मिलने के जाना हो तो इस माला को पहन कर जाएं। ऐसे करने से शीघ्र ही इंटरव्यू तथा अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी।
43) मनोकामना पूरी करने के लिए
नवरात्रि के आखिरी दिन किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से स्नान कराएं। इसके बाद शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब महादेवजी की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा-अर्चना करें। उसी दिन रात 10 बजे बाद अग्नि प्रज्वलित कर “ऊँ नम: शिवाय” मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सम्मुख करें। इससे आपकी मनोकामना बहुत जल्दी पूर्ण होगी।
44) घर परिवार में समस्या के लिए
यदि पति-पत्नी के बीच या घर-परिवार में संबंध अच्छे न हो तो नवरात्रि में इस प्रयोग को करें। नवरात्रि के अंतिम दिन स्नान आदि कर नीचे दिए गए हुए मंत्र को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा। इसके बाद रोजाना नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस मंत्र का 21 बार जप अवश्य करें। यदि संभव हो तो अपने परिवारजन से भी इस मंत्र का जप करने के लिए कहें। इससे जीवन भर परिवार में मधुर संबंध बने रहेंगे।
मंत्र
सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।
45) जल्द विवाह के लिए
नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के के बाद नीचे दिए गए हुए मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के पश्चात भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। इस मंत्र के प्रभाव से जल्दी ही विवाह के आसार बन जाते हैं।
मंत्र
ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय, पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।

काला धागा और नारियल दूर कर देगा आपकी पैसों की किल्लत

यदि आप लोन या कर्ज या उधार से परेशान हैं, लगातार पैसों की किल्लत बनी रहती है। तमाम कोशिशों के बाद भी आपको मानसिक शांति नहीं मिल पा रहा है तो ज्योतिष के अनुसार एक सटीक उपाय बताया गया है। ये उपाय शनिवार को करें।

ऐसा माना जाता है कि हमारे सुख और दुख के पीछे ग्रहों की शुभ और अशुभ स्थिति होती है। कुंडली में स्थित नौ ग्रहों में यदि कोई एक ग्रह भी अशुभ फल देने वाला है तो व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी नौ ग्रहों में सर्वाधिक शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि को न्यायाधीश का पद प्राप्त है और यही हमारे अच्छे-बुरे का फल प्रदान करता है। ये एक मात्र ऐसा ग्रह है जो एक साथ पांच राशियों पर सीधे-सीधे प्रभाव डालता है। तीन राशि पर साढ़ेसाती रहती है और दो राशियों पर ढैय्या रहती है। अत: इन परिस्थितियों में यदि कोई व्यक्ति परेशानियों का सामना कर रहा है तो उसे शनिवार के दिन ये उपाय करना चाहिए-


46) शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद श्रीगणेश सहित इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करें। इसके बाद आपकी जितनी लंबाई है उतना ही काला धागा लें और इसे नारियल पर लपेट लें।

इस दौरान शनि देव स्मरण करते रहे। धागा लपेटने के बाद नारियल का विधिवत पूजन करें। पूजन होने के बाद इस नारियल को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। यदि व्यक्ति के शहर में नदी ना हो तो किसी तालाब, कुएं आदि में प्रवाहित किया जा सकता है। नारियल प्रवाहित करते समय इष्ट देव और शनि देव से बुरा प्रभाव समाप्त करने की प्रार्थना करें।

इस उपाय के बाद स्वयं को सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से दूर रखें और एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपनी परछाई देखें और इस तेल को दान कर दें।


बड़े काम के हैं मंगलवार के धन प्राप्ति के टोटके



हिंदू धर्म के अनुसार मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान के लिए माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा औऱ मंगलवार व्रत का प्रावधान है।
शास्त्रों यह दिन भगवान गणेश से जोड़कर भी बताया गया है जिसके चलते यदि इस दिन धन से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो अवश्य ही लाभ मिलता है।
इन उपायों को करने के लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता है। यदि 7 मंगलवार तक आप इन उपायों को करते हैं तो निश्चय ही धन की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है और आपका घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। 

तो चलिए अब बिना देर किए जान लेते हैं मंगलवार के कुछ धन प्राप्ति के शास्त्रीय टोटके -

47) इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर नारियल रखना शुभ माना जाता है। 

48) मंगलवार के दिन पहली रोटी गाय के लिए जरूर निकालें। चूंकि ये दिन भगवान गणेश से भी जुड़ा हुआ है इसलिए इस दिन लाल वस्त्र, लाल फल-फूल और लाल रंग की मिठाई गणेश जी को चढ़ाए। इससे मनोकामना पूरी होती है।

49) 5 मंगलवार तक किसी देवी के मंदिर में जाकर धवज पताका फहरा आएं और आर्थिक समृद्धि की कामना करें।

50) मंगलवार के दिन, तांबा, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिंदूर, शहद, लाल फूल, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल, लाल पत्थर, लाल मूंगा आदि चीजों को दान करने से भी धन लाभ होता है।

अगले बाकी के 50 टोटके और उपाय धन लाभ के अगली पोस्ट "धन लाभ के टोटके पार्ट -2" में बताय जायेंगे।