हस्तरेखा | कितने दोस्त और कितने दुश्मन | Dost Aur Dushman


हाथ  में दोस्त और दुश्मन की रेखा 



हाथ की रेखाओ से कैसे पता चलता है की आपके कितने दोस्त है और कितने दुश्मन है।  आजकल सच्चे दोस्त कम होते है और दुश्मन ज्यादा होते है और सच तो ये है की दोस्त ही दुश्मन बन जाते है। इसलिए दोस्त कितना भी अच्छा क्यों न हो अपना राज कभी उसको न बताय।

कितने दोस्त और कितने दुश्मन dost aur dushman palmistry


अपनी उंगलिया देखें , सभी उंगलियों में पर्व होते है जिनको आप जॉइंट्स कह सकते हो।  इन पर्व पर खड़ी और आडी रेखाए होती है।

आप सपने तो देखते ही होंगे और उनका अच्छा बुरा फल जानना चाहते होंगे तो इस पोस्ट को पढ़ें -
अपने सभी सपनो का फल जाने 

खड़ी रेखा दोस्त का संकेत देती है और आडी का दुश्मन का संकेत देती है।

जीतनी खड़ी रेखा उतना ही अच्छा फ्रेंड सर्किल रहेगा और जीतनी आडी रेखा उतने ही दुसमन रहेंगे।

अगर हृदय रेखा शनि पर्वत यानि सबसे बड़ी ऊँगली के नीचे रुक गयी है तो व्यक्ति अंतर्मुखी होता है और उसके दोस्त बहुत कम या फिर होते ही नहीं है इसके विपरीत अगर हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जा रही है और भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू हो रही है तो व्यक्ति का काफी अच्छा फ्रेंड सर्किल होता है।

अंगूठा पहली ऊँगली से चिपका है तो व्यक्ति में  उदासीपन और ऊर्जा की कमी रहेगी और वो कही बाहर आता जाता नहीं है जिस वजह से उसके दोस्त कम ही होते है इसके विपरीत अगर अंगूठा लचकदार है और  इंडेक्स फिंगर से काफी दूर है तो व्यक्ति का अच्छा फ्रेंड सर्किल होता है।

अगर हृदय रेखा से बहुत छोटी रेखा नीचे गिर रही है तो ऐसे व्यक्ति की मित्रता विपरीत सेक्स या लड़का है तो लड़कियों से ज्यादा दोस्ती और लड़की है तो लड़को से ज्यादा दोस्ती रहती है।

अगर जीवन रेखा और मस्तक रेखा में बहुत अधिक दूरी है तो व्यक्ति स्वस्तंत्र विचारधारा का होता है और बाहर घूमने फिरने का शौकीन होता है और लव मैरिज के चक्कर में रहता है।