दोस्त या रिश्तेदार से धोखा मिलना - हस्तरेखा विज्ञान

दोस्त या रिश्तेदार से धोखा मिलना - हस्तरेखा विज्ञान 

बहुत बार इंसान के साथ ऐसा होता है की उसको अपने ही दोस्त, भाई, और रिश्तेदार से धोखा मिलता है।  हस्तरेखा में कुछ ऐसे योग है जिन से ये अनुमान लगाया जा सकता है और इंसान को सचेत किया जा सकता है।

यदि आप भारत के प्रसिद्ध हस्तरेखा शास्त्री नितिन कुमार पामिस्ट के लिखे लेख पढ़ना चाहते है तो उनके पामिस्ट्री ब्लॉग को गूगल पर सर्च करें "ब्लॉग इंडियन पाम रीडिंग" और उनके ब्लॉग पर जा कर उनके लिखे लेख पढ़ें । 
दोस्त या रिश्तेदार से धोखा मिलना - हस्तरेखा विज्ञान deception in palmistry
जीवन में धोखा देने वाले योग -

१) हृदय रेखा को शुक्र पर्वत से कोई रेखा आ कर काट दे व्यक्ति को निश्चित ही निकट सम्बन्धी से धोखा मिलता है। 
२) उच्च मंगल से कोई रेखा सूर्य रेखा या भाग्य रेखा को काट दे तो व्यक्ति को घर के भीतर छुपे दुश्मनो से धोखा मिलता है या फिर जिनको वो अपना सच्चा दोस्त मानता है उन से धोखा मिलता है। 
३) शुक्र से आड़ी रेखा चंद्र पर्वत पर जाय तो व्यक्ति विपरीत लिंग से हानि होती है। 
४) अंगूठे के प्रथम पर्व से निकल कर कोई रेखा जीवन रेखा को काट दे तो व्यक्ति को अपनों से धोखा मिलता है और कई बार व्यक्ति पर जान लेवा हमला भी हो जाता है। 
५) विवाह रेखा सूर्य रेखा को काट दे तो जीवनसाथी से धोखा मिलता है। 
६) चंद्र पर्वत से रेखा निकल कर भाग्य रेखा को काट दे तो व्यक्ति को प्रेम में धोखा मिलता है। 
७) मस्तक रेखा से रेखा नीचे की ओर आ कर के भाग्य रेखा को काट दे पैतृक सम्पति में धोखा होता है। 
८) हृदय रेखा पर क्रॉस , द्वीप इत्यादि हो तो व्यक्ति को अपने प्रेम में निराशा मिलने के कारण जीवन में असफलता मिलती है।