शादी नहीं होना? कुंवारा रह जाना | विवाह रेखा - हस्तरेखा शास्त्र

विवाह रेखा में दोष के कारण शादी में देरी या कुंवारा रहने के संकेत - हस्तरेखा ज्ञान

आपकी शादी की उम्र निकल गयी है और आप अभी भी कुंवारे हो तो आपके हाथ में ऐसा योग हो सकता है।

Shadi Nahi Hona? Kunwara Rah Jana | Vivah Rekha Hastrekha Shastra

यदि किसी मनुष्य के दाहिने हाथ में विवाह रेखा बुध क्षेत्र पर मुड़कर, ऊपर की ओर कनिष्टिका उगली के तृतीय पोरुए की सन्धिगत मिल जाये तो उसको आजीवन क्वारा या अविवाहित ही रहना पड़ता है।

ऐसी दशा में विवाह के लिए बातचीत तो बहुत होती है। किन्तु विवाह किसी प्रकार भी नहीं होता । यदि येन-केन -प्रकारेण शादी हो भी जाय तो उसका परिणाम बड़ा भयंकर होता है। क्योंकि देखने में यही आया है कि जिस स्त्री-पुरुष के हाथ में यह उर्ध्वगामी विवाह रेखा होती है उसकी मृत्यु विवाह संबन्ध होने के कुछ ही समय पश्चात् हो जाया करती है। जोकि किसी भी हाथ में दुर्भाग्यपूर्ण लक्षण प्रतीत होता है ।