धनवान और सफल लोगों के हाथ के संकेत | हस्तरेखा ज्ञान

अमीर आदमी और सफल आदमी का हाथ | Money Line & Signs In Hindi Indian Palmistry


अमीर आदमी और सफल आदमी का हाथ | Money Line In Hindi Palmistry


हाथ की मनी लाइन से जानें अमीरी और सफलता के योग | हस्तरेखा ज्ञान


अमीर आदमी का हाथ कैसा होता है ?

आइये जानते है अमीर आदमी के हाथ में क्या ऐसा होता है जिस से वो अमीर बन जाता है।   सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है की व्यक्ति का बैंक बैलेंस नहीं बता सकते है सिर्फ इतना अनुमान लगा सकते है की ये व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा जीवन व्यतीत करेगा यानि की अमीर होगा जिसके पास भोग विलास के सभी साधन होंगे।

कुछ लोग जन्म से अमीर होते है, कुछ लोग बाद में अमीर हो जाते है और कुछ लोग गरीब होते है और गरीब ही मर जाते है। ऐसा क्यों होता है जानते है -

जिन लोगो के हाथ में सूर्य रेखा अच्छी होती है वो अधिकतर अच्छे घर में या अमीर घर में जन्म लेते है और अगर घर सामान्य हो तो अपनी कार्यकुशलता के दम पर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर लेते है और अमीर बन जाते है।

अगर सूर्य रेखा अच्छी है लेकिन भाग्य रेखा अच्छी नहीं है तो व्यक्ति को शुरुवाती जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य रेखा कैसे है और कहा से शुरू हो रही है ये बहुत महत्त्व रखता है।

अगर गरीब आदमी के हाथ में अच्छी सूर्य रेखा और भाग्य रेखा है तो उस गरीब व्यक्ति का भाग्य अवश्य चमकेगा और एक दिन वो अमीर बनेगा लेकिन सूर्य रेखा और भाग्य रेखा दोषमुक्त होनी चाहिए।

अमीर आदमी के हाथ में कौन कौन से अच्छे निशान होते है -

१) अमीर आदमी के हाथ में रेखाए बहुत कम होती है सिर्फ मुख्या रेखा ही होती है।
२) अमीर आदमी के हाथ में शुभ चिन्ह जैसे - फिश, स्वस्तिक, मंदिर, त्रिशूल, यव इत्यादि होते है।
३) अमीर आदमी की मस्तक रेखा साफ़ और लम्बी होती है।
४) अमीर आदमी की ज्यादातर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू हो कर शनि पर्वत पर समाप्त होती है और दोषमुक्त होती है।
५) अमीर आदमी के हाथ में सूर्य रेखा भाग्य रेखा से निकल रही होती है।


गरीब आदमी के हाथ में कौन कौन से खराब निशान होते है -

१) गरीब आदमी के हाथ में रेखाओ का मकड़जाल होता है।
२) गरीब आदमी के हाथ में मुख्या रेखाय दोषयुक्त होती है।
३) गरीब आदमी के हाथ में राहु रेखाय विद्यमान होती है।
४) गरीब आदमी के हाथ में शुभ चिन्ह नहीं होते है।
५) गरीब आदमी के हाथ में सूर्य रेखा और भाग्य रेखा का अभाव रहता है या फिर दोषयुक्त होती है।

नितिन कुमार पामिस्ट

related post



जीवन रेखा से व्यक्ति की आयु जानना

जीवन रेखा से व्यक्ति की आयु कैसे निकलते है और छोटी जीवन रेखा और बड़ी जीवन रेखा होने पर क्या होता है ?