Surya Grah Shanti Aur Dosh Door Karne Ke Liye Upay

Surya Grah Shanti Aur Dosh Door Karne Ke Liye Upay

सूर्य ग्रह शांति के लिए उपाय 

1) पुनर्वसु नक्षत्र में पांच रत्ती का माणिक्य अनामिका उंगली में धारण करने से भी सूर्य अनुकूल होता है।
2) रविवार के दिन साण्ड या बन्दरों को गुड़ खिलाएं तथा किसी गरीब को गेहूं का दान करें।
3) सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए व्यक्ति को प्रात:काल सूर्योदय के समय लाल पुष्प वाले पौधों एवं वृक्षों को जल से सींचना चाहिए।
4) रविवार के दिन एक ताम्बे का चौकोर टुकड़ा लेकर उस पर केसर का लेप लगाकर घर के आंगन में दबा दें।
5) भूरे रंग की चींटियों के आगे सात अनाजों का मिश्रण डालना चाहिए।
6) रात्रि में ताम्बे के पात्र में जल भरके सिरहाने रखें तथा दूसरे दिन प्रातः काल उसे पीना चाहिए।
7) स्नान के जल में लाल चंदन घिसकर मिलाने तथा हाथ में मोली (कलावा) छ: बार लपेटकर बांधने से सूर्य बली बनता है।
8) रविवार अथवा कृतिका, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढा नक्षत्रों के दिनों में शव यात्रा में श्मशान भूमि तक जाना चाहिए।
9) अखरोट, नारियल तेल किसी धर्मस्थान पर चढ़ाएं।
10) निम्न मंत्र का 7000 की संख्या में जाप करने से सूर्य ग्रह की शान्ति होती है। इस मंत्र को रविवार से प्रारम्भ करें।

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

पढ़ें  - नौकरी पाने का अचूक मंत्र