अंगूठे और तर्जनी के बीच का कोण | Angle Between Index Finger & Thumb Palmistry


अंगूठे और तर्जनी के बीच का कोण | Angle Between Index Finger & Thumb Palmistry

अंगूठे और तर्जनी के बीच का कोण | Angle Between Index Finger & Thumb Palmistry

न्यून कोण (45% से कम) बनाइ त के यच N अंगूठे और तर्जनी के बीच का कोण (Angle of Opening): जब अंगूठा तर्जनी के साथ न्यून कोण (45° से कम) बनाए तो व्यक्ति का स्वभाव संकोची, दब्बू और जल्दी घबराने वाला होता है। ये लोग ज्यादा मिलनसार नहीं होते। ऐसे लोग दृढ़ और पक्के इरादों वाले अंगूठे और तर्जनी के बीच के कोण होते हैं पर उनके विचारों में संकीर्णता होती है। यदि हाथ दुर्बल और फीका हो तो व्यक्ति स्वार्थी भी होता है। इनमें तामसिक गुणों की प्रबलता होती है। साधारणतया 45° से 90° तक का कोण सामान्य माना जाता है। यह खुले, स्वतंत्र और आत्मविश्वास से परिपूर्ण व्यक्तित्व का सूचक है। ये लोग मैत्रीपूर्ण और गर्मजोशी वाले होते हैं। इनमें राजसिक गुणों की प्रधानता होती है।

जब तर्जनी और अंगूठे के बीच अधिक वृहद कोण (90° से अधिक) बने तो व्यक्ति खर्चीला, उदार, धर्मार्थी और परिस्थितियों और परिवेश के साथ सहजता से अनुकूलन करने वाला होता है। यहां सात्विक गुण प्रमुख होते हैं। यदि वृहद कोण जरूरत से ज्यादा बड़ा हो तो व्यक्ति में आत्म संयम और एकाग्रता क्षीण हो सकती है। ये अपना कम दूसरों का ज्यादा सोचते हैं और ऐसे में अक्सर अपना नुकसान कर बैठते हैं, या अपने नुकसान को नज़रअंदाज़ कर देते है ।