उंगलियों के पोर से समय निर्धारण | Time Calculation Through Fingers Phalanges Palmistry

उंगलियों के पोर से समय निर्धारण - हस्तरेखा 

आप सभी भाग्य रेखा पर समय निर्धारण से भलीभाती अवगत है जो इस प्रकार है  -

1. पहले मणिबंध से 1 इंच ऊपर - 21 वर्ष 
2. एक क्षैतिज रेखा अंगूठे के दूसरे जोड़ से - 24 वर्ष 
3. जहां भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा को काटे - 35 वर्ष 
4. जहां भाग्य रेखा हदय रेखा से मिले - 50 वर्ष 
5. शनि उंगली के आधार पर - 100 वर्ष  

लेकिन क्या आपको मालूम है भाग्य रेखा की भांति ही उंगलियों के पोर से भी समय की गणना की जा सकती है ?

उंगलियों के पोर से समय निर्धारण 

एक अन्य प्रणाली है जिससे अच्छे और बुरे समय का निर्धारण किया जा सकता है। इसमें उंगलियों के पोरों की मदद ली जाती है। गिनती की शुरूआत दाहिने हाथ की बुध उंगली के पोर से करें (पहले पोर से शुरू करे जैसा कि चित्र 8 में दिखाया गया है) और अंत अंगूठे पर करें, जैसा कि चित्र 9 में दिखाया गया है। यह । से 15 वर्ष तक का फासला तय करेगा। 15 से 30 वर्ष की गिनती बाएं हाथ पर उसी क्रम से करें। वर्ष 30 से 60 इसी क्रम को दुबारा (दाहिने एवं बाएं हाथ पर) दुहराते हुए करें। कुछ लेखकों का मानना है कि महिलाओं में यह गिनती बाएं हाथ से शुरू की जानी चाहिए। उम्र गिनने की प्रक्रिया वही रहेगी। 
उंगलियों के पोर से समय निर्धारण | Time Calculation Through Fingers Phalanges Palmistry
चित्र 8

उंगलियों के पोर से समय निर्धारण | Time Calculation Through Fingers Phalanges Palmistry
चित्र 9


जिस भी पोर पर कोई पड़ी रेखा, क्रॉस, बिंदु, जाल या अन्य कोई बुरा चिन्ह होगा वह बुरा फल देगा। कोई भी अच्छा चिन्ह जैसे कि खड़ी रेखा पोरों पर अच्छा फल दिखाएगी।

निम्नलिखित वर्ष सभी के लिए अशुभ कहे गए हैं: 29, 30, 34, 35, 37, 39, 40, 44, 45. 49 एवं 50 है ।   यदि पड़ी रेखाएं इन वर्षों में पोर पर पाई जाएं तो, वह साल ज्यादा अशुभ होता है।

चूँकि, हथेली पर घटना के समय के निर्धारण की कोई सटीक पद्धति नहीं है, हमारी ये सलाह है कि परीक्षण करते समय प्रश्नकर्ता से ही किसी घटना विशेष का वर्ष पूछ लें जो उसके जीवन में घटित हो चकी है। फिर उसे ही आधार बनाकर अन्य घटनाओं के समय का अनुमान करें।