फिंगर प्रिंट्स हस्तरेखा | Finger Prints (Gylph) Palmistry

फिंगर प्रिंट्स हस्तरेखा | Finger Prints (Gylph) Palmistry

फिंगर प्रिंट्स हस्तरेखा | Finger Prints Palmistry

ग्लिफ आकृति (Glyph Patterns) फिंगर प्रिंट्स कोरोलॉजी में विज्ञान और कला का संगम है। इसमें समाहित पांचों तत्व उस संवाद चिकित्सा (Dialogue therapy) के सदृश्य हैं, जिसमें परामर्श, अनुशिक्षण (Coaching) पूर्वी एवं पश्चिमी हस्त रेखा शास्त्र, चिकित्सीय स्पर्श (Therapeutic touch) और अंतर्ज्ञान सम्मिलित हैं। परामर्श चिकित्सा (Counselling therapy) के रूप में हाथों की विशेषताओं को समझने एवं व्याख्या करने के लिए पांचों तत्वों वाला कीरोलॉजी 'तत्वों की भाषा' की ओर ध्यान खींचता है। हाथों की बनावट, आकृति एवं चिन्हों के आधार पर कीरोलॉजर्स लोगों के स्वभाव एवं प्रवृत्ति, व्यक्तित्व, भावनात्मक स्थिति, आवश्यकता, संवेदनशीलता, सामंजस्य स्थापित करने की कुशलता, व्यावसायिक योग्यता और अभिवृत्ति को पहचानने का प्रयास करते हैं।

पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु इन सभी तत्वों के कुछ विशेष सिद्धांत और हस्ताक्षर हैं। हाथों की विशेषताओं को तत्वों के साथ जोड़ा गया है ताकि हमारे जीवन की शारीरिक, भावनात्मक, व्यावसायिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक पहलू की समझ को और विकसित किया जा सके। हमारे फिंगर प्रिंट और ग्लिफ (Glyph) पूर्व निर्धारित, अपरिवर्तनीय, निश्चित चिन्ह हैं। इनकी अपनी अलग विशिष्टता होती है। ये ऊर्जा के ऐसे प्रवेश द्वार हैं, जिनके द्वारा हम अपनी वास्तविक प्रतिक्रियाओं को अपेक्षाकृत सही ढंग से समझ और व्यक्त कर सकते हैं। इस अध्याय में हम छः। प्रमुख फिंगर प्रिंट्स (Glyphs) की व्याख्या करेंगे।

प्रकार - तंबूनमा मेहराब, चक्र, सामान्य मेहराब, संयुक्त लूप, त्रिकोणीय त्रिज्या, सामान्य लूप

प्रत्येक फिंगर प्रिंट (Glyph) के विशेष लक्षण

त्रिकोणीय त्रिज्या (Tri-radius) त्वचा पर एक मेड़ (Ridge) सी रचना है। यह तीन दिशाओं से आकर, आपस में एक बिंदु के पास मिलते है। ये तीनों भाग किसी की तरह प्रतीत होते हैं। यह त्रिज्या-गठन अन्य सभी ज्ञात फिंगर प्रिंट्स के साथहैं। उंगली के पहले पोर पर जिस प्रकार का चिन्ह दिखाई देता है, उसके अनम तत्व-अधिपति भी होता है। यह शासक या अधिपति विश्लेषण को परिष्कृत करने का प्रकार करता है, जैसे हाथ पर अन्यत्र कोई भी चिन्ह करता है।

1. सामान्य/सरल मेहराब (Plain Arch) (पृथ्वी तत्व द्वारा शासित)- यह मेहराब उंगली के एक ओर से दूसरी ओर को पार करता है। इसमें कोई भी। त्रिकोणीय त्रिज्या (Tri-radius) नहीं होती। ये मेहराब साधारण पहाड़ियों के समान दिखाई देते हैं। पृथ्वी तत्व वाले ठोस, भरोसेमंद और मंथर गति वाले होते । हैं। यदि आप अधिक मेहराब वाले हैं तो आप सहयोग देने वाले, विश्वसनीय भरोसेमंद, गंभीर और घरेलू प्रकृति के हैं।

2. नुकीले/तंबू जैसे मेहराब (Tented Arch) (अग्नि तत्व द्वारा शासित)यह मेहराब एक केंद्रीय रूप से स्थित त्रिकोणीय-त्रिज्या के ऊपर दिखाई देता है।। यह देखने में एक खंभे के सहारे खड़े टेंट या ज्वालामुखी वाले पहाड़ के जैसा। दिखाई देता है। यदि आपकी उंगलियों पर एक से अधिक नुकीले मेहराब हैं तो । आप स्वभाव से तीक्ष्ण, उत्साही और बेचैन हैं। आपको अक्सर अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता पड़ती है।

3. चक्र (Whorl) (वायु तत्व द्वारा शासित)- यह किसी स्पाइरल या लक्ष्य केन्द्र । (Bull's eye) की तरह दिखाई देता है और दो त्रिकोणीय त्रिज्याएं हर चक्र को सहारा देती हैं। वायु तत्व सिद्धांत रूप में अलगाव, फासला और संचार से जुड़ा। है। यदि आपके हाथ में कई चक्र हैं तो आप प्रवृत्ति से स्वतंत्र, मौलिक और । व्यक्तिवादी हैं, आप समूह से हटकर काम करना पसंद करते हैं। आपका व्यक्तित्व रेगिस्तान में खड़े अकेले पेड़ के समान होता है। आप चीजों का निरीक्षण, विश्लेषण कर अकेले सबसे अच्छा काम करते हैं, दूसरों को विश्वास में लेकर काम करने का स्वभाव नहीं होता।

4. सामान्य लूप/फंदा (Loop) (जल तत्व द्वारा शासित) लूप पानी की एक छोटी बूंद की तरह दिखाई देते हैं। सामान्य लूप उंगली के पहले पोर पर एक ही ओर अंदर से बाहर की। ओर बहता सा दिखाई देता है। यह निशान अधिकांश उंगलियों। पर दिखाई देता है और इसे एक त्रिकोणीय त्रिज्या का सहारा प्राप्त होता है। जल द्वारा शासित होने के कारण संवेदनशीलता, आसानी से सामंजस्य स्थापित करना और मिलकर चलना सामान्य लप वालों की प्रवृत्ति होती है। यदि हाथ में कई सामान्य लूप हों तो व्यक्ति भावनात्मक, कल्पनाशील, सहजता से अनुकूलन करने वाले और प्रतिक्रियाशील होते हैं। ऐसे व्यक्ति समूह के साथ रहना और उसमें विलय के इच्छक होते हैं।

5. संयुक्त लूप (Composite loop) (जल तत्व द्वारा शासित)यिन/यांग की तरह ही, दो लूप एक दूसरे जुड़े होते हैं और दो त्रिकोणीय त्रिज्याओं का सहारा पाते हैं। यदि आप संयुक्त या सम्मिश्रित लूप वाले हैं, तो आपके अंदर भावनात्मक उथल-पुथल, आंतरिक संघर्ष और अस्थिरता बनी रहेगी। आप एक कूटनीति और न्यायप्रिय व्यक्ति हैं और पूर्वाग्रह एवं पक्षपात को नापसंद करते हैं। आप अत्यधिक संवेदनशील और अंतर्ज्ञानी (Intuitive) हैं।

6. मयूर नेत्र के सदृश (Peacock's eye) (जल एवं वाय तत्वों द्वारा शासित)- एक चक्र एक लूप के अंदर होता है, चक्र के आसपास का क्षेत्र अश्रु की बूंद के समान दिखाई देता है। एक त्रिकोणीय त्रिज्या इसे सहारा देती है। परंपरागत रूप से इसका होना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे फिंगर प्रिंट वाले व्यक्ति सूक्ष्मदर्शी होते हैं, उनमें गहन अवलोकन की अच्छी क्षमता होती है। नक्शा, रूपरेखा, डिजाइन आदि में उनकी रुचि होती है। उनमें आत्मरक्षा की विकसित भावना होती है और ये अपनी सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आने देते। 

कोई भी फिंगर प्रिंट अकेला कोई प्रभावशाली परिणाम नहीं दे सकता। दसों उंगलियों के फिंगर प्रिंट को देखकर ही कोई उचित परिणाम निकाला जा सकता है।

फिंगर प्रिंट्स भी हाथ के अन्य चिन्हों के समान ही हैं और इन्हें हमेशा समग्र रूप में पूरे। हाथ से जोड़कर देखना चाहिए। (उदाहरण के लिए एक सुन्दर हृदय रेखा, वायु-प्रधान हाथ पर जल-प्रधान हाथ से भिन्न अर्थ दिखाएगी।) 

फिंगर प्रिंट्स जन्म के पूर्व मिले वे अपरिवर्तनीय चिन्ह हैं, जिन्हें किसी व्यक्ति के जीवन की। क्षमता के मानचित्र के रूप में पढ़ा जा सकता है। 

(Glyphs) फिंगर प्रिंटस का एक अन्य श्रेणी में विवरण 

1. सामान्य मेहराब (सीप)- हावी होने की प्रवृत्ति, शंकालु, जिद्दी, और संकोची स्वभाव, पाचन की कमजोरी, दोषपूर्ण रक्त की स्थिति। 

2. नुकीले, तंबू जैसे मेहराब- ध्वनि के प्रति संवेदनशील, संगीत के शौकीन, अतिसंवेदनशील और तनावग्रस्त प्रवृत्ति। 

3. सामान्य लूप (शंख)- बहुमुखी प्रतिभा, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से लचीले।

4. चक्र- कार्य और विचार में स्वतंत्र, मौलिक विचार वाले किन्तु स्वभाव से शंकालु। ये लोग अपनी आवश्यकता पड़ने पर पारंपरिक बन जाते हैं। ये दूसरों के साथ अपनी योजना साझा नहीं करते, गुप्त रवैया अपनाते हैं। यदि अंगूठे पर चक्र हो तो यह सौभाग्य, अच्छा जीवनसाथी और सुखी जीवन दर्शाता है।

5. सम्मिश्रित लूप- यिन-यांग की प्रकार का संयुक्त मेहराब। व्यावहारिक एवं भौतिक मानसिकता की ओर झुकाव। भावनाओं को सैद्धांतिक रूप से धीरे-धीरे समझने के कारण मन में भ्रम की स्थिति मोटापे की संभावना।


उंगलियों और अंगूठे पर विभिन्न फिंगर प्रिंट्स (Glyphs)

1. यदि अंगूठे की पहली गांठ पर 'यव' हो और पहले पोर पर चक्र हो, तो व्यक्ति को पैतृक संपत्ति 'मिलती है। यदि चक्र के स्थान पर लूप हो तो व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का लाभ नहीं मिलता।

2. तर्जनी के पहले पोर पर चक्र: मित्रों से सहायता।

3. मध्यमा के पहले पोर पर चक्र: आध्यात्मिक उन्नति एवं गूढ़ ज्ञान में प्रवीणता। यदि चक्र के स्थान पर लूप हो, तो धन के मामले में भाग्यशाली नहीं होते।

4. अनामिका के पहले पोर पर चक्र: सामाजिक संपर्क से लाभ। यदि यह एक लूप हो, तो सार्वजनिक हित पर खर्च का संकेत। कनिष्ठा के पहले पोर पर चक्र: तैयार माल के लेन-देन में लाभ। लूप यहां हानि का संकेत है। किसी भी उंगली के पहले पोर पर चक्र, संबंधित पर्वत की शक्ति बढ़ाता है।

(Glyph) फिंगर प्रिंट का एक अन्य विवरण

चक्र- यह आजादी-पंसद, स्वाभिमानी, हठधर्मी और आत्मनिर्भर व्यक्ति का संकेत है। चक्र प्रायः माननीयों और बड़े व्यवसायी लोगों के हाथों पर पाया जाता है। यह कभी 'जी हजूरी' करने वाले या अधीनस्थ कर्मचारियों की उंगलियों पर शायद ही पाया जाता हो।

लूप- इसे बहुमुखी प्रतिभा का प्रतीक कहा जाता है जो बुध-प्रधान होते है- तेज दिमाग, एवं त्वरित भावनात्मक प्रतिक्रियाएं। ऐसे फिंगर प्रिंट किसी विषय के विशेषज्ञ के बजाए हरफन मौला व्यक्तियों के हाथ पर ज्यादा पाए जाते हैं।

उच्च मेहराब- ऐसा पैटर्न लूप की तरह ही, त्वरित और प्रतिक्रियाशील दिमाग का संकेत है। ऐसे लोग प्रायः अतिसंवेदनशील होते हैं, संभवतः तीक्ष्ण और तनावग्रस्त प्रवृत्ति वाले। उच्च मेहराब अक्सर उत्कृष्ट कलाकार और संगीत प्रिय लोगों के हाथों पर पाए जाते हैं।

हल्का /सामान्य/छोटा मेहराब (Low Arch) - उच्च मेहराब वालों के ठीक विपरीत ये लोग हमेशा अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर काबू रखते हैं। ऐसे लोग किसी भी चीज को प्रत्यक्ष देखकर भी उसके महत्व को स्वीकार करने में कठिनाई महसूस करते हैं, और चीजों को कमतर देखने की इनकी सहज प्रवृत्ति इन्हें शंकालु बनाती है, उलझन में डालती है। ऐसे लोग प्रत्यक्ष रूप में अशिष्टता की हद तक सचेत, सतर्क रहते हैं, जबकि वास्तव में स्नेही और आत्मीयजन होते हैं।

संयुक्त/सम्मिश्रित लूप- इस प्रकार का फिंगर प्रिंट चक्र या लूप के आपसी विरोध से बना दिखाई देता हैं। इसे दोहरे व्यक्तित्व का सूचक कहा जा सकता है। सम्मिश्रित निशान वालों का मन सबसे ज्यादा एवं जल्दी बदलता है। परिस्थितियां इन्हें हमेशा ही सिद्धांतों एवं नियमों को ताक पर रखने की प्रवृत्ति देती हैं। ये लोग इरादतन झूठ नहीं बोलते, लेकिन ऐसे लोग कोरा आश्वासन देने और तुरन्त ही पलट जाने में माहिर होते हैं। 

क्योंकि कोई भी 'एक' प्रकार का विवरण फिंगर प्रिंट्स (Glyph) के सभी आयामों के लिए पर्याप्त नहीं है, हमने तीन अलग-अलग प्रकार से विवरण देने का प्रयास किया है। सामूहिक रूप से ये विवरण फिंगर प्रिंटस के अर्थ को बेहतर और करीब से समझने में मदद करते हैं।