जीवन रेखा पर द्वीप होना क्या दर्शाता है? हस्तरेखा शास्त्र

 

जीवन रेखा पर द्वीप होना

हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा पर द्वीप का सही अर्थ

जीवन रेखा पर द्वीप होना हस्तरेखा शास्त्र में विशेष संकेत माना जाता है। यह चिन्ह स्वास्थ्य, मानसिक तनाव या जीवन में आने वाली अस्थायी बाधाओं की ओर इशारा करता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर जीवन रेखा पर एक द्वीप (island) होता है, तो यह बीमारी (लंबी बीमारी होती है ) या दुर्घटना का संकेत करता है। इसका प्रभाव द्वीप के आकार पर निर्भर करता है और आपको दोनों हाथों की जीवन रेखा की जाँच करनी होगी तभी निष्कर्ष निकालना होगा।

यदि द्वीप छोटा है तो कभी-कभी यह यह संकेत देता है कि व्यक्ति को परिवार या व्यापार से संबंधित तनाव होने की संभावना है, बजाय दुर्घटना या बीमारी होने के।

इस प्रकार जीवन रेखा पर द्वीप होना हमेशा स्थायी नुकसान नहीं दर्शाता, बल्कि जीवन में सावधानी, स्वास्थ्य देखभाल और सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता का संकेत देता है।

पढ़ें: हस्तरेखा में स्वास्थ्य रेखा का महत्व