विदेश में नौकरी पाने के टोटके और उपाय कई लोगों के लिए सहायक माने जाते हैं। यदि आप विदेश में जॉब की तलाश में हैं तो यह सरल उपाय आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।
विदेश में नौकरी लगने का टोटका और उपाय
आपने विदेश आने के लिए टोटका या उपाय किया और आपका काम बन गया तथा आप विदेश आ गए, लेकिन अब समस्या यह आ रही है कि आपको नौकरी नहीं मिल रही है। यदि विदेश में नौकरी नहीं मिलती है तो वहाँ गुजारा करना कठिन हो जाता है और ऐसी स्थिति में आपको वापस भारत आना पड़ सकता है।
अक्सर बहुत से लड़के-लड़कियाँ शिक्षा के उद्देश्य से विदेश (Abroad) जाते हैं, लेकिन वहाँ उन्हें नौकरी की आवश्यकता पड़ जाती है। क्योंकि विदेश में रहना आसान नहीं है, वहाँ खर्च बहुत अधिक होता है और माता-पिता के लिए हर महीने पैसे भेजना संभव नहीं होता। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करना आवश्यक हो जाता है।
विदेश में नौकरी मिलना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। वहाँ के स्थानीय लोगों को भी रोजगार की समस्या रहती है और प्रतियोगिता अधिक होती है। अधिकतर नौकरियाँ कॉन्ट्रैक्ट आधार पर मिलती हैं, इसलिए हर साल या कुछ महीनों बाद फिर से नौकरी की तलाश करनी पड़ती है।
जब तक पढ़ाई पूरी न हो जाए, तब तक विदेश में टिके रहना चुनौतीपूर्ण होता है और इसके लिए नौकरी का होना अत्यंत आवश्यक है।
पढ़ें: अपनी शैतान बहू से अपने बेटे को अलग करने का टोटका
यहाँ विदेश में नौकरी मिल जाने का टोटका और उपाय बताया जा रहा है। इसे करने से आपको इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
जब आप इंटरव्यू, परीक्षा या किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाएँ, तो एक नींबू लें और उसके ऊपर चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद 21 बार इस मंत्र का उच्चारण करें – "ॐ श्री हनुमंते नमः"। फिर उस नींबू पर फूँक मारें और उसे अपने पर्स या बैग में रख लें।
इंटरव्यू या परीक्षा देकर लौटते समय उस नींबू को किसी चौराहे या सड़क पर छोड़ दें, उसे घर वापस न लाएँ।
भगवान की कृपा से आपको शीघ्र ही सफलता प्राप्त हो सकती है और विदेश में नौकरी लगने के योग बन सकते हैं।
यदि आप विदेश में जॉब, इंटरव्यू सफलता, करियर ग्रोथ या रोजगार संबंधित अन्य उपाय जानना चाहते हैं, तो हमारे अन्य संबंधित लेख भी अवश्य पढ़ें और सही दिशा में प्रयास जारी रखें।


