हथेली के तिल | Til Hast Rekha


 हथेली में काले अथवा लाल निशान पाये जाते हैं। इन्हें तिल के नाम से जाना जाता है।

हथेली के तिल

हथेली में काले अथवा लाल निशान पाये जाते हैं। इन्हें तिल के नाम से जाना जाता है। वैसे तो हथेली में इनकी उपस्थिति आम व्यक्ति के लिये कम ही विशेषता रखती है किन्तु हस्त विशेषज्ञों के अनुसार इनकी उपस्थिति ग्रह क्षेत्रों और रेखाओं पर होने से ये व्यक्ति के बारे में अनेक सूचनायें देते हैं।

हथेली में तिल की उपस्थिति आम व्यक्ति में कुछ जिज्ञासा तथा कौतुक उत्पन्न करती है। आमतौपर माना जाता है कि यदि तिल मुट्ठी बंद करने पर बीच में आता है तो व्यक्ति धनाढ्य बनता है। भूरे व सफेद तिल को काले तिल की अपेक्षा अच्छा तथा शुभ माना जाता है।

हथेली में भिन्न-भिन्न स्थानों पर काले तिल का सामान्य फल निम्न है-

1. बृहस्पति क्षेत्र पर:- बृहस्पति क्षेत्र पर काला तिल हो तो विवाह में अड़चन, महत्वाकांक्षाओं में रुकावट, परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति न होना, धन हानि और मानसम्मान की कमी होती है।

2. शनि क्षेत्र पर:- शनि क्षेत्र का काला तिल प्रेम संबंधी मामलों में असफलता और बदनामी, कलह, दीर्घावधि रोग, अन्धविश्वास और परेशानी देता है।

3. सूर्य क्षेत्र का तिल:- सूर्य क्षेत्र पर काला तिल नेत्र रोग, मान प्रतिष्ठा को धक्का, विवाद एवं प्रयास करने के बावजूद असफलता देता है। जिससे मन में खिन्नता रहती है।

4. बुध क्षेत्र पर तिल:- बुध क्षेत्र का काला तिल व्यापार में आकस्मिक घाटा, नुकसान, वाणी दोष एवं धोखेबाजी को बढ़ावा देता है। बुद्धि का दुरूपयोग गलत कार्यों में होता है।

5. चन्द्र क्षेत्र का तिल:- चन्द्र क्षेत्र पर काला तिल प्रेम क्षेत्र में निराशा, जलीय रोग, जल में दुर्घटना का भय और मन में बुरी कल्पनाएं देता है। साथ ही कुठा भी देता है।

6. शुक्र क्षेत्र का तिल:- शुक्र क्षेत्र पर काला तिल स्त्री का काम भावना की अधिकता और उत्सर्जन तंत्र

संबंधित रोग तथा अत्यधिक भावुकता के कारण गलत ।

7. मंगल क्षेत्र पर तिलः- मंगल क्षेत्र का काला तिल व्यक्ति को या तो आक्रामक बना देता है या डरपोक बनाता है। चोट, दुर्घटना का भय रहता है।

8. मस्तिष्क रेखा पर काला तिल मस्तिष्क संबंधित चोट या विकार दर्शाता है।

9. हृदय रेखा पर काला तिल हृदय रोग, भावनाओं को ठेस लगना दर्शाता है।

10. जीवन रेखा पर काला तिल चिड़चिड़ापन एवं उस अवधि में किसी रोग का लक्षण है।

11. भाग्यरेखा पर काला तिल भाग्य उन्नति में बाधा और कार्य के अन्तिम क्षणों में विफलता दर्शाता है।

12. स्वास्थ्य रेखा पर काला तिल रोग व कष्ट देता है।

13. सूर्य रेखा पर काला तिल असफलता, उन्नति में बाधा एवं प्रतिष्ठा को धक्का देता है।

14. विवाह रेखा पर काला तिल वैवाहिक अड़चनें, वैवाहिक जीवन में परस्पर मतभेद एवं तनाव दर्शाता है।

विशेषः- सफेद, लाल या हल्के पीले भूरे तिलों से शुभता बढ़ती है।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें और अगर कॉपी करें तो हमारा लिंक जरूर शेयर करें।