दुश्मन से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए या दुश्मन से अपने या अपने परिवार की सलामती के लिए शत्रु बाधा निवारक टोटको या मंत्रो का प्रयोग किया जाता है | बिभिन्न प्रकार के टोटको और मंत्रो की सटीक जानकारी हमारे माध्यम से समय समय पर आपको दी जाती रहती है | आज मै आपको दुश्मन को दूर करने का सरल किन्तु अचूक उपाय बता रहा बिश्वास मानिए यदि आप इस उपाय को करेंगे तो दुश्मन से आपका पीछा हमेशा के लिए छूट जाएगा | दुश्मन से छुटकारा पाने के टोटके या मंत्रो के प्रयोग का सही समय होली की रात्री , दिवाली की रात्री , या मॉस की किसी भी अमावस्या को करना चाहिए |
दुश्मन से सदा के लिए छुटकारा पाने के लिए बताये गए दिन को एक पीले रंग के नीबू को को लेकर उस पर काली स्याही से अपने अपने शत्रु का नाम लिख कर उसे इस तरह से काटे की आपके शत्रु का नाम आधा से कट जाए | इसके बाद काली स्याही से ही नीबू के सभी भागो को काला रंग दे अब नीबू के कटे हुए भाग पर शत्रु यानी की दुश्मन की फोटो को रख कर उस पर कील ठोक दे अब नीबू के दुसरे भाग को भी ऊपर से रख कर नीबू के ऊपर काले रंग के धागे से खूब लपेट दे | अब इस नीबू को किसी भी बहते हुए जल या नदी में ले जाकर प्रवाहित कर दे | और प्रार्थना करते रहे की आप का शत्रु आपसे दूर हो जाए | इस उपाय को करने से आपको शत्रु से छुटकारा मिल जाएगा |



