अपने आप को सपने में मरते हुए देखना
अक्सर लोग अपने आप को सपने में मरता हुआ या अपनी मृत देह देखते हैं और फिर उन्हें डर लगने लग जाता है कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है या कुछ न कुछ अशुभ उनकी ज़िंदगी में होने वाला है। इसी कारण वे चिंतित रहते हैं और ज्योतिषियों के चक्कर लगाते रहते हैं।अगर आप अपने आप को सपने में मरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप पर अचानक कोई मुसीबत आने वाली है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह सपना आपको कब आया है। अगर यह सपना आपको सुबह के समय आया है तो इसका अर्थ है कि आपको कोई नुकसान हो सकता है या कोई शत्रु आपको हानि पहुँचा सकता है। लेकिन अगर यह सपना आपको रात में आया है तो इसका कोई विशेष अर्थ नहीं माना जाता।
एक बात ध्यान रखें कि इन सपनों का संकेत तभी मानना चाहिए जब यह सपना बार-बार आए, यानी एक ही प्रकार का सपना यदि बार-बार सुबह के समय आए तभी यह माना जाना चाहिए कि यह सपना आने वाली मुसीबत का संकेत दे रहा है।
बहुत बार व्यक्ति किसी बड़ी परेशानी में फँसा होता है और आत्महत्या करने के विचारों में रहता है। ऐसे में भी इस प्रकार के सपने आ सकते हैं, तब ऐसे सपनों का कोई विशेष अर्थ नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि व्यक्ति लगातार मृत्यु के बारे में ही सोच रहा होता है।
उसी सपने का फल माना जाता है जो अचानक आता है और जिसके बारे में व्यक्ति ने कभी सोचा भी न हो। जैसे किसी व्यक्ति की ज़िंदगी बहुत अच्छी चल रही हो और वह मृत्यु के बारे में कभी नहीं सोचता, लेकिन अचानक सुबह उसे ऐसा सपना आए जिसमें वह अपने आप को मरा हुआ देखता है।
कई बार व्यक्ति अपने रिश्तेदार या परिजन को मरा हुआ देखता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि व्यक्ति को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है या किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध टूट सकते हैं।
सपने में कई बार लाश दिखाई देती है, कब्रिस्तान, श्मशान या जलती हुई चिता दिखाई देती है। इन सबका व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि इस प्रकार के सपने आते हैं तो व्यक्ति को अपने पूर्वजों की शांति के लिए दान करना चाहिए।
कई बार व्यक्ति सपने में अपनी हत्या होते हुए देखता है या अनजाने में किसी व्यक्ति, मित्र या परिचित की हत्या कर देता है। इसका अर्थ यह होता है कि व्यापार में अपनी ही गलती के कारण नुकसान हो सकता है या शेयर मार्केट, जुआ या सट्टे में हानि हो सकती है।
अगर व्यक्ति सपने में अपने आप को अस्पताल में देखता है और उसका इलाज हो रहा होता है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति इस समय कर्ज़ में डूबा हुआ है और उस पर और कर्ज़ बढ़ सकता है।
अगर इस प्रकार का सपना एक-दो बार ही आए तो चिंता की बात नहीं है, लेकिन यदि यह सपना बार-बार आए तो यह चिंता का विषय है और इसके लिए उपाय करना चाहिए।
हमने यह जान लिया कि सपने में अपने आप को मरते हुए देखना एक बुरा सपना माना जाता है, लेकिन इसका उपाय क्या है? अब हम आपको इसका सरल उपाय बता रहे हैं। इसे करने से आने वाली मुसीबत टल सकती है और ऐसे डरावने सपने आना बंद हो सकते हैं।
आपको कुछ विशेष नहीं करना है। केवल रोज़ाना चिड़ियों और कबूतरों को पानी और दाना डालना है। घर की छत पर एक कुंडी या बर्तन में पानी भरकर रखें ताकि पक्षी पानी पी सकें।
गाय को प्रतिदिन हरा चारा डालें। यदि संभव हो तो थोड़ा सा गुड़ भी गाय को खिलाएँ। इससे भी बहुत लाभ होता है।
अपने कुल देवी या देवता की नियमपूर्वक पूजा अवश्य करें और उनके देवी-देवताओं के स्थान पर ज़रूर जाएँ।
उपरोक्त सरल उपाय करने मात्र से ही इस प्रकार के डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं और आने वाली मुसीबत टल जाती है।
संबंधित पोस्ट
सपने में खुद को गर्भवती देखना
अगर आप अपने आप को सपने में गर्भवती पाती हैं तो उसका क्या अर्थ होता है, जानिए।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सपने में खुद को मरते हुए देखना क्या अशुभ होता है?
हर बार ऐसा सपना अशुभ नहीं होता। यदि यह सपना बार-बार और सुबह के समय आए, तभी इसे आने वाली परेशानी का संकेत माना जाता है।
क्या सुबह देखे गए सपनों का फल मिलता है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सुबह के समय देखे गए सपने अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं और कई बार उनका संकेत जीवन में दिखाई देता है।
सपने में लाश या श्मशान देखना क्या दर्शाता है?
ऐसे सपने मानसिक तनाव, पूर्वज दोष या जीवन में आने वाले बदलावों की ओर संकेत कर सकते हैं। ऐसे में दान-पुण्य करना लाभकारी माना जाता है।
डरावने सपने बार-बार आने पर क्या करना चाहिए?
यदि डरावने सपने बार-बार आते हैं तो पक्षियों को दाना-पानी देना, गाय को हरा चारा खिलाना और कुल देवता की पूजा करना शुभ माना जाता है।
लेखक के बारे में
नितिन कुमार पामिस्ट एक अनुभवी भारतीय हस्तरेखा विशेषज्ञ हैं, जो वैदिक हस्तरेखा शास्त्र और स्वप्न शास्त्र पर गहन अध्ययन रखते हैं। वे वर्षों से लोगों को जीवन, विवाह, करियर, विदेश यात्रा और सपनों के संकेतों से जुड़ी सही जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य प्राचीन शास्त्रों की जानकारी को सरल और व्यावहारिक भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है।


