दुकान की बिक्री बढ़ाने का लक्ष्मी उपाय और टोटका
यदि आपकी दुकान की बिक्री नहीं हो रही है या चलती हुई दुकान अचानक से मंदी में आ गई है, तो आप यह माता लक्ष्मी का प्रभावी टोटका कर सकते हैं। इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से दुकान में रुकी हुई आय पुनः प्रारंभ होने लगती है तथा ग्राहकों की संख्या (ग्रहाकी) में वृद्धि होती है।
यह उपाय विशेष रूप से व्यापार वृद्धि, आय बढ़ाने के उपाय और लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने के लिए लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों के व्यवसाय में लगातार घाटा हो रहा हो या ग्राहक कम आ रहे हों, उनके लिए यह सरल और प्रभावशाली उपाय सहायक सिद्ध हो सकता है।
प्रतिदिन सुबह दुकान खोलने के बाद सबसे पहले माता लक्ष्मी की फोटो को प्रणाम करें और धूप या अगरबत्ती अवश्य करें। लक्ष्मी जी की तस्वीर दुकान की उत्तर दिशा (North Side) की दीवार पर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है, जिससे व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नियमित रूप से इस उपाय को करने से दुकान की बिक्री में वृद्धि, आय में सुधार तथा व्यापार में स्थिरता आने लगती है।


