शनि, राहु और केतु तीनों का एक ही असरदार उपाय
अगर आप पर शनि की साढ़े साती चल रही है या राहु और केतु परेशान कर रहे हैं, तो इन तीनों ग्रहों के दुष्प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए यह एक ही उपाय अपनाएं और लाभ प्राप्त करें।
आज हर किसी के जीवन में समस्याएँ होती हैं। कभी-कभी समस्या बढ़ जाती है और व्यक्ति को कोई रास्ता नजर नहीं आता। व्यापार नहीं चलता, फैक्ट्री बंद हो जाती है, कर्जा बढ़ता जाता है, विवाह या संतान नहीं होती, या घर में लगातार कलह बनी रहती है। यह सब इन तीनों ग्रहों के दोष के कारण होता है। इनके दुष्प्रभाव से व्यक्ति टूट जाता है और अवसाद में चला जाता है।
इन तीनों ग्रहों (शनि, राहु और केतु) के दुष्प्रभाव से बचने का एक ही सटीक असरदार उपाय यहाँ दिया जा रहा है। इसे श्रद्धापूर्वक करने से आपको बहुत लाभ होगा।
शनिवार की रात यह उपाय करें। शनिवार को एक शराब की बोतल लेकर सात बार अपने सिर के ऊपर घुमाएँ, फिर किसी सुनसान चौराहे पर जाकर उसे रख दें और मन में कहें कि जैसे यह चौराहा सभी के लिए खुला है और सभी को मंज़िल तक पहुंचाता है, वैसे ही मेरी समस्या को दूर करें और मेरी इच्छा पूरी हो।
यह टेस्टेड उपाय है। एक दिन में लाभ नहीं मिलेगा, समय लगता है। आप इसे हर महीने भी कर सकते हैं।
यदि यह संभव न हो, तो एक लोहे की अंगूठी अपनी मध्यम अंगुली में पहन लें, इससे भी लाभ मिलेगा।
इस ब्लॉग में और भी कई टोटके और उपाय दिए गए हैं, आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं - चमत्कारी टोटके और उपाय
अंत में कहा जा सकता है कि शनि की साढ़े साती, राहु और केतु से बचने का यह असरदार उपाय अपनाकर आप जीवन की परेशानियों और नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा पा सकते हैं। सही ज्योतिष उपाय से सुख, शांति और सफलता संभव है।


