नौकरी पाने के 5 सरल टोटके और उपाय

अच्छी नौकरी पाने के आसान 5 उपाय और टोटके

आज हर कोई अपनी नौकरी को लेकर परेशान है। सभी को अच्छी नौकरी की तलाश है। किसी के पास नौकरी है लेकिन वह उसे बदलना चाहता है, और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके पास नौकरी ही नहीं है। लाख कोशिशें करने के बाद भी उन्हें कोई छोटी-मोटी नौकरी तक नहीं मिल पाती।

यदि हाथ में भाग्य रेखा और सूर्य रेखा अच्छी नहीं होती, तो व्यक्ति बार-बार नौकरी बदलता रहता है क्योंकि उसे कहीं भी संतुष्टि नहीं मिलती। कहीं कार्यस्थल का वातावरण खराब होता है, तो कहीं वेतन बहुत कम मिलता है। कभी-कभी नौकरी घर से बहुत दूर होती है, जिससे व्यक्ति की आय का बड़ा हिस्सा आने-जाने में ही खर्च हो जाता है।

यदि आप भी उपरोक्त समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यहाँ आपको कुछ बहुत ही सरल उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

1) प्रतिदिन ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 43 बार जप करें।

2) पक्षियों को सात अनाज (सतनाजा) डालें।

3) हनुमान जी की उड़ते हुए मुद्रा वाली तस्वीर अपने पूजा घर में रखें और उनसे प्रार्थना करें।

4) पीपल के पेड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करें।

5) पानी से भरे कुएँ में किसी भी दिन थोड़ा सा कच्चा दूध डालकर प्रार्थना करें।

यदि ये सभी उपाय करने के बाद भी नौकरी नहीं लग रही है, तो यह उपाय भी अवश्य करें, क्योंकि अधिकतर शनि, राहु और केतु के कारण व्यक्ति के जीवन में देरी आती है – शनि, राहु और केतु के उपाय

अंत में कहा जा सकता है कि ये आसान उपाय और टोटके अपनाकर आप अपनी नौकरी में सफलता पा सकते हैं। सही ज्योतिष और वास्तु उपायों से नौकरी में स्थिरता और आय में बढ़ोतरी संभव है।