लड़की की शादी में देरी होने के ज्योतिषीय कारण और प्रभावी उपाय जानें। यदि आपकी बेटी की शादी में रुकावट आ रही है, तो ये सरल और आजमाए हुए उपाय सहायक हो सकते हैं।
बेटी की शादी में रुकावट दूर करने के अचूक उपाय | विवाह शीघ्र होने के ज्योतिषीय समाधान
आपकी बेटी की उम्र हो गई है लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई है और आप इसे लेकर परेशान हैं, तो यहाँ पर सरल उपाय दिया जा रहा है। आप इसे करके लाभ उठा सकते हैं। बेटी की शादी में देरी क्यों होती है? जानें कुंडली दोष, गुरु ग्रह और विवाह शीघ्र कराने के प्रभावी व सरल ज्योतिषीय उपाय।
आजकल लड़कियाँ अधिक उम्र तक कुंवारी रह जाती हैं क्योंकि पहले पढ़ाई, फिर करियर बनाना और उसके बाद नौकरी करना प्राथमिकता बन जाता है। इसी कारण कई बार रिश्तों के प्रस्ताव ठुकरा दिए जाते हैं और बाद में रिश्ते आना कम हो जाते हैं। तब परेशान होकर लोग ज्योतिषियों से पूछते हैं कि मेरी शादी कब होगी?
ये पोस्ट भी जरूर पढ़ें -
लोगों के आजमाए हुए अचूक उपाय
लाल किताब के चमत्कारी टोटके और उपाय
पति-पत्नी का झगड़ा खत्म करने का सरल उपाय
लड़की या बेटी के विवाह में देरी का कारण ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह का कमजोर होना माना जाता है। यदि लड़की की कुंडली में गुरु मकर या कुंभ राशि में हो, शनि के साथ हो, या पाप ग्रहों की दृष्टि गुरु पर पड़ रही हो, तो विवाह में देरी होती है। कई बार विवाह के बाद भी वैवाहिक जीवन में बाधाएँ आ सकती हैं।
बेटी की शादी जल्दी हो जाए उसके उपाय -
1). लड़की के पिता को चाहिए कि वे बेटी को 5 रत्ती का पुखराज त्रिधातु में जड़वाकर बाएँ हाथ की पहली उंगली में गुरुवार को उत्तर दिशा की ओर मुख करके पहनाएँ। साथ ही 7 रत्ती का फिरोजा चांदी में जड़वाकर शुक्रवार को बाएँ हाथ की सबसे छोटी उंगली में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पहनाएँ। यदि साप्तमेश भी कमजोर हो तो उस ग्रह की अंगूठी भी पहनानी चाहिए।
ऐसा करने से लड़की के लिए रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं और विवाह बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सकता है।
2). बेटी को हर गुरुवार शाम 5 से 6 बजे के बीच तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाने को कहें और 7 परिक्रमा करें। मन में प्रार्थना करें कि उसका विवाह अच्छे घर में शीघ्र हो जाए।
3). हल्दी की गांठ को गुरुवार को श्मशान भूमि से लाकर पीस लें और लड़की को रोज नाभि पर लगाने तथा ललाट पर तिलक लगाने को कहें।
पढ़ें: 101 चमत्कारी टोटके और उपाय
इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से शीघ्र ही विवाह के योग बन सकते हैं। साथ ही कुंडली विश्लेषण, गुरु ग्रह की शांति और उचित ज्योतिषीय मार्गदर्शन लेना भी लाभकारी होता है।


