बदनामी और कलंक लगने का योग - हस्तरेखा शास्त्र

बदनामी और कलंक लगने का योग - हस्तरेखा शास्त्र 

हर व्यक्ति बदनामी और कलंकित होने से डरता है तो ऐसे कौन से योग हाथ में होते है जिन से व्यक्ति को अपयश मिलता है। 
बदनामी और कलंक लगने का योग - हस्तरेखा शास्त्र
जैसे आप जानते हो बदनामी बहुत तरह से होती है और बहुत बार व्यक्ति खुद भी बदनामी का कारण होता है :- जैसे रिश्वत लेते गिरफ्तार होना , परस्त्री के साथ पकडे जाना , देश द्रोह के आरोप लगना इत्यादि। इसके अलवा कई बार व्यक्ति को फसा दिया जाता है और उस पर झूठे आरोप मड दिए जाते है। 

यदि आप भारत के प्रसिद्ध हस्तरेखा शास्त्री नितिन कुमार पामिस्ट के लिखे लेख पढ़ना चाहते है तो उनके पामिस्ट्री ब्लॉग को गूगल पर सर्च करें "ब्लॉग इंडियन पाम रीडिंग" और उनके ब्लॉग पर जा कर उनके लिखे लेख पढ़ें ।

हस्तरेखा में दिये गए बदनामी होने के कुछ महत्वपूर्ण योग -   

१ ) सूर्य रेखा खंडित हो तो व्यक्ति को अपयश मिलता है। ज्यादातर व्यक्ति को फँसा दिया जाता है। 
२) सूर्य रेखा पर द्वीप हो तो व्यक्ति समाज में निंदा का पात्र बनता है और जेल तक चला जाता है। 
३) स्वास्थ्य रेखा पर द्वीप हो तो व्यक्ति दिवालिया हो कर समाज में निंदा प्राप्त करता है। 
४) जीवन रेखा से जुड़ा हुआ स्क्वायर हो तो व्यक्ति जेल जाता है। 
५) गुरु पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति असामाजिक कार्यो में लिप्त होता है और लोकनिंदा प्राप्त करता है। 
६) सूर्य रेखा और सूर्य पर्वत पर काला तिल होने पर व्यक्ति को धनहानि और मानहानि होती है। 
७) भाग्य रेखा टूटी हो और सूर्य रेखा भी दोषयुक्त हो तो सरकार से दंड मिलता है। 
८) भाग्य रेखा पर चतुर्भुज या मंगल के मैदान पर द्वीप हो तो व्यक्ति को धनहानि और मानहानि होती है। 
९) जिस व्यक्ति का शनि पर्वत दब्बा हुआ है वह व्यक्ति असामाजिक कार्यो से धन एकत्रित करता है परन्तु बुरा समय आने पर कलंकित होता है। जैसे आजकल साधु सन्यासी तांत्रिक और कथावाचक भोली भाली जनता को मुर्ख बना कर पैसा बना लेते है पर जब उनका बुरा समय आता है तब वे जेल भी जाते है। 
१०) यदि हृदय रेखा से रेखा निकल कर सूर्य रेखा को काट दे तो व्यक्ति को अपोजिट सेक्स से यानि विपरीत लिंग से बदनामी मिलती है। 
११) सूर्य रेखा को जिस भी पर्वत से कोई रेखा आ कर काट देती है उस पर्वत से सम्बंधित कलंक व्यक्ति को लगता है जैसे यदि सूर्य रेखा को शुक्र पर्वत से कोई रेखा आ कर काट देती है तो बदनामी का कारण पारिवारिक होता है।
१२) विवाह रेखा में दोष है तो निश्चित ही विवाह के चलते या विवाह के कारण ही बदनामी मिलेगी।  यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा को काट दे तो निश्चित ही विवाह और जीवनसाथी के कारण व्यक्ति को धनहानि और मानहानि होती है। 

इस प्रकार आप पता लगा सकते है की व्यक्ति को जीवन में अपयश का सामना करना पड़ेगा या नहीं।    

नितिन कुमार पामिस्ट