दोहरी विवाह रेखा
दो विवाह रेखा होने पर तलाक होना या दूसरा विवाह होना - हस्तरेखा ज्ञान
१) दो विवाह रेखा होने पर क्या हमेशा दो विवाह होते है ?
२) दोहरी विवाह रेखा का मतलब क्या होता है ?
अक्सर लोगो के हाथो में दो विवाह रेखा होती है और वो ये समझ बैठते है की उनका तलाक होगा या दो विवाह होंगे। जबकि ऐसा नहीं होता है विवाह रेखा के साथ आपको भाग्य रेखा पर आय दोष को भी देखना होता है।
अगर दोनों हाथो में दोहरी विवाह रेखा है और भाग्य रेखा पर भी दोष अंकित है तो प्राय: ऐसा देखने को मिलता है की व्यक्ति का तलाक हो जाता है और दूसरा विवाह होता है। लेकिन अगर भाग्य रेखा दोषमुक्त है तो विवाह में तकलीफ रहती है लेकिन तलाक नहीं होता है या अलगाव हो कर रह जाता है।
यदि आप भारत के प्रसिद्ध हस्तरेखा शास्त्री नितिन कुमार पामिस्ट के लिखे लेख पढ़ना चाहते है तो उनके पामिस्ट्री ब्लॉग को गूगल पर सर्च करें "ब्लॉग इंडियन पाम रीडिंग" और उनके ब्लॉग पर जा कर उनके लिखे लेख पढ़ें ।
व्यक्ति के हाथो में दोनों विवाह रेखा बराबर और समान्तर होनी चाहिए अगर कोई रेखा छोटी है तो ऐसे में दोहरी विवाह रेखा नहीं मानी जा सकती है। दोनों विवाह रेखा गहरी और समान्तर होनी चाहिए।
हमेशा विवाह रेखा के साथ सूर्य रेखा और मुख्यत: भाग्य रेखा को अवश्य पढ़ना चाहिए। अधिकतर हाथो में अगर विवाह रेखा में दोष है और साथ ही भाग्य रेखा में भी दोष है तो तलाक का योग बनता है और अधिकतर ऐसे में तलाक हो जाता है।
एक से ज्यादा विवाह रेखा होने पर विवाह लेट होता है क्युकी व्यक्ति अपना जीवन साथी का चयन नहीं कर पाता है। ज्यादा विवाह रेखा होने का मतलब ये नहीं होता की अधिक विवाह या अधिक सम्बन्ध होंगे।
इसलिए 2 विवाह रेखा देखते ही तलाक की भविष्यवाणी करना ठीक नहीं होगा पहले हाथ में मौजूद दूसरे दोषो को भी देखना और समझाना चाहिए और फिर भविष्यवाणी करनी चाहिए।
हथेली में विवाह रेखा और तलाक का योग
हथेली में विवाह रेखा और तलाक का योग - हस्तरेखा ज्ञान
जब किसी इंसान की विवाह रेखा हथेली के अंदर मुड़ती हुई दो शाखा में बट जाय और उनमे से एक रेखा शुक्र पर्वत तक पहुच जाए जैसे उपर चित्र में दिखाया गया है तो उस व्यक्ति का तलाक होना लगभग तय रहता है या वेवहिक जीवन दुखमय रहता है।
हथेली में बहुत सारे योग बनते है जिन से पता लगता है की व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा उसको समझने के लिए आपको व्यक्ति की विवाह रेखा और भाग्य रेखा का अध्ययन करना होता है ।
विवाह रेखा का नीचे झुक जाना या हृदय रेखा से मिल जाना
यदि किसी मनुष्य के हाथ में विवाह रेखा नीचे झुक कर हृदय रेखा से मिल जाए या हृदय रेखा की ओर अत्यन्त झुक जाय तो जिस स्त्री या पुरुष के हाथ में यह योग बनेगा तो ऐसे में उसके जीवनसाथी का विवाह के बाद से ही स्वास्थ्य खराब रहता है अथवा ऐसे व्यक्ति को अविवाहित ही रहना पड़ता है।
अभाग्यवश किसी भी हाथ में यदि ऐसी ही कोई विवाह रेखा अत्यन्त बढ़कर हृदय रेखा को काटकर नीचे को निकल जाय तो उस स्त्री को वैवव्य योग देखना पड़ता है और पुरुष के हाथ में यह लक्षण उस पुरुष को रँडुआ बनाता है अथवा स्त्री पुरुष दोनों को ही वियोग दुख सहना पड़ता है ।
आधिकतर ऐसे में जीवनसाथी की मृत्यु नहीं हो कर तलाक होना ही देखा जाता है ।
तलाक का योग | हस्तरेखा शास्त्र
(Hast Rekha Mein Talak Ka Yog)
अगर हाथ में विवाह रेखा पर छोटा फोर्क बना हुआ है तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन दुखी रहेगा और कुछ समय के लिए अलगाव भी रहेगा/होगा लेकिन यदि यही फोर्क बड़ा है तो व्यक्ति का तलाक होने की सम्भावना बहुत अधिक रहेगी। अलगाव का कारण विचारधारा का नही मिलना और तलाक का कारण परपुरुष या परस्त्री से सम्बन्ध होना होता है।
Agar hath mein vivah rekha par chotta fork bana hua hai to vykti ka vevahik jeevan dukhi rahega aur kuch samay ke liye algaav bhi rahega lekin yadi yahi fork bada hai to vykti ka talaak hone ki sambhavna bahut adhik rahegi. Algaav ka karan vichardhara ka nahi milna aur talaak ka karan parpurush ya paristri se sambandh hona hota hai.
Read Also - Adhik Sex Ki Bhavna Hona - Hastrekha Shastra
Read Also - Adhik Sex Ki Bhavna Hona - Hastrekha Shastra
हाथ में तलाक का योग - हस्तरेखा ज्ञान
यदि विवाह की रेखा हथेली के अंदर की और मुड़ती हुई दो रेखाओ में बट जाय और उनमे से एक रेखा अंगूठे के गद्देदार स्थान तक पहुचे तो उस व्यक्ति का तलाक होता है ।
हाथ में तलाक और ब्रेकअप के 10 प्रमुख योग - हस्तरेखा शस्त्र
हाथ पर कुछ संकेत (संयोजन/योग) होते हैं जो तलाक, ब्रेकअप, धोखा, रिश्ते का अंत और खराब विवाह के कारण बदनामी का संकेत देते हैं।
हृदय रेखा और भाग्य रेखा पर बड़ा द्वीप होना
हृदय रेखा पर एक से अधिक द्वीप होना
विवाह रेखा का दो शाखाओं में विभाजित होना
विवाह रेखा पर बुरा संकेत (विवाह रेखा पर क्रॉस, द्वीप, तिल या द्विशाखा होना )
विवाह रेखा का सूर्य रेखा को पार करना या काट देना
विवाह रेखा का शुक्र पर्वत पर समाप्त होना
हाथ पर दोहरी भाग्य रेखा या समानांतर भाग्य रेखा होना
भाग्य रेखा से शाखा का हृदय रेखा को पार करना या कभी कभी मिल जाने पर भी तलाक हो जाना
हाथ पर मजबूत राहु रेखाओ का जाल होना
हाथ पर कई विवाह रेखाएं या दोनों हाथों पर समानांतर विवाह रेखाएं होना
यदि आप या आपके किसी मित्र ने ब्रेकअप या तलाक का सामना किया है, तो आपके या उनके हाथ में ऊपर दिए गए संकेतों में से एक या दो संकेत अवश्य होंगे।
आप अगर इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस पोस्ट को पढ़ें - विवाह रेखा हस्तरेखा




