जीवन में बुरी नजर और नज़र दोष से मुक्ति पाना अत्यंत आवश्यक है। इन आसान टोटकों और उपायों से आप घर, दुकान या बच्चे पर बुरी नजर के प्रभाव को दूर कर सकते हैं - मुक्ति पाने के लिए ये टोटके और उपाय करो
नज़र दोष के सरल उपाय और टोटके
ब्लॉग में नजर उतारने के अन्य सरल उपाय भी दिए हैं। उन सभी उपायों के लेख को आप यहाँ पढ़ सकते हैं: चमत्कारी टोटके
नज़र दोष और लक्षण
यदि किसी व्यक्ति या बच्चा बुरी नज़र से कष्ट भोग रहा है तो कुछ सरल उपाय तुरंत लाभकारी होते हैं। इसके लक्षणों में चिड़चिड़ापन, मानसिक और शारीरिक कमजोरी, आलस्य, स्मरण शक्ति कम होना और जिम्मेदारियों का न महसूस होना शामिल हैं।
नज़र दोष का प्रभाव
मुख्य रूप से नज़र व्यक्ति के गुणों को छुपा देती है। व्यक्ति सामान्य व्यवहार और कार्य क्षमता भूलने लगता है, लक्ष्य छूट जाते हैं। यह जलन और इर्षा रखने वाले लोगों द्वारा लगती है।
नज़र दोष के उपाय
1. सरसों के तेल में रुई की बत्ती भिगो कर संडासी या चिमटे से घड़ी की विपरीत दिशा में सात, ग्यारह या इक्कीस बार घुमाएँ। 2. सात लाल मिर्च, एक चम्मच राई, एक कागज़ में रखकर 7/11/21 बार उसार कर जला दें। 3. बड़े व्यक्ति पर नज़र लगी हो तो राई, नमक, प्याज़ के छिलके, सूखी लाल मिर्च, कोयला या सूखा गोबर पहले जला कर अंगारे में बाकी चीज़ें डालें और बाहर फेंक दें। 4. पीड़ित व्यक्ति 2 लौंग लेकर ऊपर से 11 बार उसार करें और चौराहे पर फेंक दें, पीछे मुड़कर न देखें। सात दिनों तक लगातार करें।


