घर में तुलसी का पौधा न केवल पवित्रता का प्रतीक है बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। तुलसी की उपासना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी को जल देते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए | तुलसी का मंत्र
घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते समय यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान हजार गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक और बीमारी से छुटकारा मिलता है।
तुलसी की उपासना का दिव्य मंत्र
सर्वप्रथम गायत्री मंत्र बोले फिर तुलसी जी का मंत्र बोले।
मंत्र पाठ
महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी।
आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम नमोस्तुते।।
तुलसी मंत्र का नियमित पाठ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और पारिवारिक सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि करता है। तुलसी पूजा और मंत्र साधना से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।


