संतान सुख प्राप्ति के लिए टोटका
जल्दी संतान होने के लिए उपाय और टोटके उन दंपतियों के लिए सहायक माने जाते हैं, जिन्हें लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा है। यदि शादी के बाद गर्भ धारण में देरी हो रही है, तो ये उपाय आस्था और धैर्य के साथ अपनाने योग्य हैं। इन टोटकों को सही विधि और विश्वास के साथ करने पर सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है।
शादी को बहुत साल हो गए हैं लेकिन संतान सुख नहीं मिल रहा है।
बहुत से डॉक्टरों को दिखा दिया और इलाज भी करवा लिया है, लेकिन माँ नहीं बन पा रही हो और इस कारण पति-पत्नी दोनों का वैवाहिक जीवन नरक जैसा बन गया है।
कई बार जो लोग आपसे नफ़रत करते हैं या घर में रहते हुए भी आपके शत्रु होते हैं, ऐसे लोग आप पर गंदे टोटके करवा देते हैं, जिसकी वजह से संतान नहीं हो पाती और स्त्री-पुरुष को संतान का सुख नहीं मिल पाता।
मंगलवार या शनिवार के दिन पत्नी को यह उपाय करना है। यदि वह न कर सके तो पति भी यह उपाय कर सकता है।
एक सूती धागा/डोरा लेना है और उसे अपनी लंबाई तथा पत्नी की लंबाई के बराबर काट लेना है।
मान लीजिए पत्नी की लंबाई 5'3 है तो एक धागा 5'3 का काट लें और यदि पति की लंबाई 5'7 है तो एक धागा 5'7 का काट लें।
इस प्रकार दो धागे हो जाएंगे – एक पत्नी का और एक पति का।
अब सरसों के तेल का एक दिया, अगरबत्ती और एक लोटा पानी लें। यह कार्य शनिवार या मंगलवार के दिन स्नान करने के बाद करना है।
पति या पत्नी में से कोई एक पीपल के पेड़ के पास सभी सामान लेकर जाए।
सबसे पहले चप्पल उतारकर अगरबत्ती लगाएं, फिर सरसों के तेल का दिया जलाएं और पानी चढ़ाएं। इसके बाद दोनों धागों को पीपल के पेड़ पर लपेट दें और साथ-साथ 7 चक्कर लगाएं।
7 चक्कर लगाने के बाद यह कहें –
“मेरी समस्या को दूर करो और मुझे शीघ्र संतान प्रदान करो। हम दोनों पर जो भी करवाया गया है उसे समाप्त करो।”
यह उपाय लगातार हर शनिवार करना होगा। यदि हर शनिवार या मंगलवार न कर सकें तो अमावस्या के दिन अवश्य करें, लेकिन हर महीने की अमावस्या को करना आवश्यक है।
भगवान ने चाहा तो आपको शीघ्र परिणाम मिलेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी।
गर्भ धारण के उपाय और टोटके
अंत में, यदि आप जल्दी संतान होने के लिए उपाय और टोटके श्रद्धा और नियमितता के साथ करते हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। धैर्य, विश्वास और सही समय के साथ किए गए ये उपाय संतान सुख की प्राप्ति में सहायक माने जाते हैं।


